Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

दिल्ली में दुल्हन को जयमाला के वक्त मारी गोली, इलाज के बाद मंडप में वापस पहुंची

हमले की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर बनाए जा रहे वीडियो के जरिए हमलावर की पहचान की कोशिश की जा रही है।

IndiaTV Hindi Desk Written by: IndiaTV Hindi Desk
Updated on: January 18, 2019 8:35 IST
दिल्ली में दुल्हन को जयमाला के वक्त मारी गोली, बाल-बाल बची जान- India TV Hindi
दिल्ली में दुल्हन को जयमाला के वक्त मारी गोली, बाल-बाल बची जान

नई दिल्ली: दिल्ली में एक दुल्हन को जयमाला के वक्त ही गोली मार दी गई। ये सनसनीखेज वारदात दिल्ली के शकरपुर इलाके में हुई। यहां स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में शादी का कार्यक्रम चल रहा था और जैसे ही दुल्हन और दूल्हा जयमाला के लिए स्टेज की तरफ बढ़े, किसी ने दुल्हन पर गोली चला दी। 

दुल्हन को​ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया। दुलहन ने बहादुरी दिखाई और इलाज के बाद वापस मंडप में पहुंची और सात फेरे लिए।

डॉक्टरों के मुताबिक गोली पैर में लगी जिस वजह से जान बच गई। हमले की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर बनाए जा रहे वीडियो के जरिए हमलावर की पहचान की कोशिश हो रही है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement