Thursday, April 25, 2024
Advertisement

दिल्ली MCD चुनाव: अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई सगा नहीं, उनके तीन यार, दारु-घोटाला और भ्रष्टाचार- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि, केजरीवाल सरकार ने शराब पॉलिशी में घोटाला किया और घोटाले का प्रमाण है कि उन्हें पॉलिशी वापस लेनी पड़ी।

Sudhanshu Gaur Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24
Updated on: November 26, 2022 6:15 IST
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में - India TV Hindi
Image Source : TWITTER केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में

दिल्ली नगर निगम चुनाव के नजदीक आते ही प्रदेश का राजनीतिक माहौल सर्दी में भी गर्म हो गया है। पार्टियों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। जहां एक तरफ बीजेपी MCD में अपनी सत्ता बनाए रखना चाहती है तो वहीं आम आदमी पार्टी प्रदेश के साथ-साथ निअग्म में भी अपनी सरकार की उम्मीद लगाए बैठी है। 

इसी क्रम में आज शुक्रवार को बीजेपी ने कई बड़े नेताओं ने जनसभाएं और रोड शो किये। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय सहित 16 भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने आज लगभग 60 जनसभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में वोट देने की जनता से अपील की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में

Image Source : PTI
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर दिल्ली MCD चुनाव के मद्देनजर एक सभा में

'अरविंद केजरीवाल के केवल तीन यार है-दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार'

इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए राजनीति में कोई भी सगा नहीं है, उनके केवल तीन यार है-दारु, घोटाला और भ्रष्टाचार। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश की जनता देख रही है कि केजरीवाल सरकार ने शराब पॉलिशी में घोटाला किया और घोटाले का प्रमाण है कि उन्हें पॉलिशी वापस लेनी पड़ी। इसी तरह स्कूल रुम बनाने में घोटाला किया, जलबोर्ड में घोटाला किया और यहां तक कि बिजली सब्सिडी देने तक में घोटाला किया।

'भ्रष्टाचार ही केजरीवाल सरकार की पहचान'

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भ्रष्टाचार तो केजरीवाल सरकार की पहचान बन गया है और जेल में बंद उनके मंत्री सत्येन्द्र जैन इस भ्रष्टाचार के प्रतीक बिंदु हैं। उन्होंने कहा कि यह नगर निगम चुनाव दिल्ली की जनता के पास भ्रष्टाचार अंत करने का मौका है और मेरा विश्वास है कि दिल्ली वाले आम आदमी पार्टी को नाकारेंगे।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें दिल्ली सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement