Cricket ki Baat
Cricket ki Baat
WINNERS
  • 1. Anuj Pandey Meerut, Uttar Pradesh - 5th April 2017
  • 2. Avinash Mishra Andheri, Mumbai - 6th April 2017
  • 3. Sahdev Kumar Bulandshahr, Uttar Pradesh - 7th April 2017
  • 4. Ashutosh Kumar East Tambaram, Chennai - 8th April 2017
  • 5. Bharat Bhooshan Mayur Vihar Ph-3, Delhi - 9th April 2017
  • 6. Vikas Kuntal Mathura, Uttar Pradesh - 10th April 2017
  • 7. Shanesh Girje Indore, Madhya Pradesh - 11th April 2017
  • 8. Ashish Raina Sector 34, Noida, Uttar Pradesh - 12th April 2017
  • 9. Ankit Kumar Vijay Bhai Salvi Surat, Gujarat - 13th April 2017
  • 10. Budhram Hanumangarh, Rajasthan - 14th April 2017
  • 11. Pawan Sharma Mandi, Himachal Pradesh - 15th April 2017
  • 12. Prakash Pandey Arrah, Bihar - 17th April 2017
  • 13. Alok Kumar Verma Barabanki, Uttar Pradesh - 18th April 2017
  • 14. Md. Mustaqeem Unchi chaupal, Rampur - 19th April 2017
  • 15. Tushar Gaur Near Baigumpur, Delhi - 20th April 2017
  • 16. Vijay Biradar Nampally, Hyderabad - 21th April 2017
  • 17. Anshu Yadav Azamgarh, Uttar Pradesh - 22th April 2017
  • 18. Amit Pal Mulund West, Mumbai - 23th April 2017
  • 19. Pawan Prabhakar Panpatte Devalay, Aurangabad - 24th April 2017
TERMS & CONDITIONS

1. कॉन्टेस्ट के आयोजक इसके निष्पादन औऱ प्रशासन के लिए पूरी तरह जिम्मेदार होंगे। इंडिया टीवी के मैनेजमेंट के पास अपने विवेक से इस प्रतियोगिता को रद्द करने/स्थगित करने/बंद करने या बिना किसी पूर्व सूचना के कॉन्टेस्ट की सभी या कुछ नियम एवं शर्तों को बदलने का अधिकार सुरक्षित है और इससे हुई हानि/क्षति के लिए कंपनी की कोई ज़िम्मेदारी नहीं होगी।

2. कॉन्टेस्ट का आयोजन यहां बताई गई समय सीमा में ही किया जाएगा। 45 दिनों का कॉन्टेस्ट 5 अप्रैल 2017 से शुरू हुआ | कॉन्टेस्ट के बंद होने के बाद कोई भी एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

3. इस कॉन्टेस्ट में दिए जाने वाले पुरस्कार अहस्तांतरणीय हैं और उन्हें बदला भी नहीं जा सकता।

4. विजेताओं को अपना पूरा नाम औऱ पता इंडिया टीवी को बताना होगा। यदि विजेता ने सूचित किए दिनों के भीतर पुरस्कार जीतने के इंडिया टीवी के नोटिस को अपनी स्वीकृति नहीं दी औऱ अपना पूरा नाम व पता नहीं बताया, तो पुरस्कार को न देने या उसके लिए फिर से ड्रॉ निकालने का अधिकार इंडिया टीवी के पास सुरक्षित है।

5. यह प्रतियोगियों की अपनी ज़िम्मेदारी है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में लागू कानून उन्हें इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने की अनुमति देता है।

6. पात्रता: यह कॉन्टेस्ट केवल भारत की भौगोलिक सीमाओं में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला है। निम्नलिखित श्रेणियों के व्यक्ति इस कॉन्टेस्ट में भाग लेने के लिए पात्र नहीं हैं: आयोजक व इसकी सहायक डिवीज़न, सहयोगी, अधिकृत डीलर/वितरक, एजेंट; कर्मचारी (उनके परिवार के सदस्य) और हमारे कॉन्ट्रैक्टर, पुरस्कारों के आपूर्तिकर्ता; और कोई भी अन्य कंपनी जो पेशेवर रूप से इस कॉन्टेस्ट से जुड़ी हो, के कर्मचारी (उनके परिवार के सदस्य)। यह सुनिश्चित करना भाग लेने वाले प्रतियोगियों की ज़िम्मेदारी होगी कि उनके कॉन्टेस्ट में भाग लेने और/या पुरस्कार स्वीकार करने (नीचे दी गई परिभाषा के अनुसार) से किसी भी स्थानीय कानून या नियम का उल्लंघन नहीं होता। किसी क्षेत्र में कानूनी रूप से निषिद्ध या प्रतिबंधित होने पर वहां यह कॉन्टेस्ट अमान्य होगा। "इमिडिएट फैमिली" का अर्थ है निम्न में से कोई भी: पति या पत्नी, पूर्व पति, डि-फेक्टो स्पाउज़, बच्चे या बच्चा या स्टेप-चाइल्ड (नेचुरल या गोद लिया), माता-पिता, सौतेले माता-पिता, दादा-दादी, सौतेले दादा-दादी, सौतेले पोता-पोती, चाचा, चाची, भतीजी, भतीजा, भाई, बहन, सौतेला भाई, सौतेली बहन या फर्स्ट कज़न।

7. विजेता का चुनाव: इंडिया टीवी के प्रतिनिधि या मनोनीत किए गए जज सभी पात्र और/या ठीक उत्तर वाली एंट्रियों में से विजेता(ओं) का चुनाव एक पारदर्शी व रेंडम चयन प्रक्रिया के द्वारा करेंगे। इंडिया टीवी का निर्णय अंतिम होगा और इस संबंध में कोई पत्र-व्यवहार नहीं किया जाएगा। कॉन्टेस्ट में भाग लेना मात्र किसी प्रतियोगी को पुरस्कार जीतने का हकदार नहीं बनाता। इस प्रतियोगिता के लिए इंडिया टीवी द्वारा अपनाई गई प्रकिया का चुनौती देने का अधिकार किसी अन्य को नहीं है।

8. एसएमएस के लिए प्रीमियम दरें लागू होंगी।