Friday, April 26, 2024
Advertisement

दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति हैं बिल गेट्स

न्यूयार्क: माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति हैं। धनवान व्यक्तियों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाली कंपनी वेल्थ-एक्स ने यह सूची तैयार

PTI PTI
Updated on: June 17, 2015 16:16 IST
दुनिया के सबसे धनवान...- India TV Hindi
दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति हैं बिल गेट्स

न्यूयार्क: माइक्रोसाफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स 86 अरब डालर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे धनवान व्यक्ति हैं। धनवान व्यक्तियों की संपत्ति के बारे में जानकारी देने वाली कंपनी वेल्थ-एक्स ने यह सूची तैयार की है।

सूची के अनुसार अमेरिकी निवेशक वारेन बफे 70.1 अरब डालर के साथ अति धनवान की सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वहीं स्पेन के अमानसियो ओर्टेगा 65 अरब डालर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।  

शीर्ष 10 धनवान व्यक्तियों में लैरी इलिसन 51.5 अरब डालर, इंगवार कैमप्राद 48.1 अरब डालर, जेफ बेजोस 39.8 अरब डालर, कार्लोस स्लिम 35.4 अरब डालर, मार्क जुकरबर्ग 35.3 अरब डालर, वांग जिआनलीन 35.2 अरब डालर तथा माइकल ब्लूमबर्ग 33.7 अरब डालर शामिल हैं।

वेल्थ-एक्स की सूची में अमेरिकी उद्यमियों का दबदबा है। 25 स्थानों में 14 पर अमेरिकी उद्यमी हैं। इन 14 अमेरिकियों की संयुक्त रूप से संपत्ति 514.2 अरब डालर है जो नार्वे के जीडीपी से ज्यादा है।

इस सूची में किसी भारतीय का स्थान नहीं है।

सूची में गूगल के लैरी पेज तथा सर्गेई ब्रिन और अलीबाबा के चेयरमैन जैक मा भी शामिल हैं।

 

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिज़नेस सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement