Wednesday, April 24, 2024
Advertisement

शर्मनाक: शादी के लिए कहा तो बॉयफ्रेंड ने दोस्त से करा दिया गर्लफ्रेंड का रेप, अश्लील वीडियो भी बनाए, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया

बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त को प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो सेंड कर दिए। इसके बाद दोनों ने मिलकर रेप करते रहे।

Ravi Prashant Edited By: Ravi Prashant @iamraviprashant
Updated on: December 04, 2022 12:47 IST
दोस्त ने रेप किया।- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO दोस्त ने रेप किया।

पटना में प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिक का रेप अपने दोस्त से कराया। पिछले एक साल से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। लेकिन कुछ समय से दोनों के बीच बन नहीं रही थी। हर रोज किसी ना किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। वहीं लड़की शादी के लिए भी दबाव बना रही थी। लेकिन लड़का तैयार नहीं था। झगड़े इतने बढ़ गए कि बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्त को प्रेमिका के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो सेंड कर दिए। 

लड़की को किया गय ब्लैकमेल 

इसके बाद प्रेमी का दोस्त लड़की को ब्लैकमेल करने लगा। उसने लड़की को अपने घर बुलाकर उसके साथ रेप किया। दोस्त हर रोज लड़की को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ रेप करने लगा। परेशान होकर लड़की ने आखिरकार पीरबहरो थाना में जाकर FIR दर्ज करवाई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि मामले पर तुरंत एक्शन लेते हुए प्रेमी और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आरोपियों के द्वारा और भी राज खोले जा सकते हैं। 

1 साल के अफेयर में प्रेग्नेंट 
1 साल के अफेयर के बीच लड़की के प्रेग्नेंट होने पर लड़के ने उसका अबॉर्शन कराया था। लड़की पटना की एक कोंचिग में पढ़ने वाली छात्रा है।

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें बिहार सेक्‍शन

Advertisement
Advertisement
Advertisement