उड़ता पंजाब: इस शहर में सबसे ज्यादा डाउनलोड की गई मूवी
बॉलीवुड | Jun 16, 2016, 07:43 PM IST
अभिषेक चौबे के निर्देशन में बनीं और सेंसर बोर्ड में विवादों में रही फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ रिलीज से 48 घंटे पहले इंटरनेट पर लीक हो गई है। फिल्म को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों ने इंटरनेट पर सबसे अधिक खोजा है और टोरेंट से डाउनलोड कर देखा है।