A
Hindi News विदेश अमेरिका टाइम मैगजीन ने किया कन्सास गोलीबारी के हीरो इयान ग्रिलोट को सम्मानित

टाइम मैगजीन ने किया कन्सास गोलीबारी के हीरो इयान ग्रिलोट को सम्मानित

अमेरिका के कंसास में इस साल की शुरुआत में नस्ल से प्रभावित होकर की गयी गोलीबारी के दौरान भारतीय को बचाने के लिए गोली खाने वाले अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को टाइम मैगजीन ने सम्मानित किया है।

time magazine honoured Ian Grillot for Kansas shootout- India TV Hindi time magazine honoured Ian Grillot for Kansas shootout

ह्यूस्टन: अमेरिका के कंसास में इस साल की शुरुआत में नस्ल से प्रभावित होकर की गयी गोलीबारी के दौरान भारतीय को बचाने के लिए गोली खाने वाले अमेरिकी नागरिक इयान ग्रिलोट को टाइम मैगजीन ने सम्मानित किया है। वह घटना के समय बीचबचाव की कोशिश कर रहे थे। ग्रिलोट का नाम टाइम मैगजीन के 'फाइव हीरोज हू गेव अस होप इन 2017' की सूची में आया है। (दक्षिण कोरिया ने लगाए उत्तर कोरिया पर नए प्रतिबंध )

इस साल फरवरी में पूर्व नौसेना कर्मी द्वारा भारतीयों को ओलेथ के एक बार में निशाना बनाने के दौरान तब 24 वर्षीय ग्रिलोट गोलीबारी में बीचबचाव कर रहे थे, जिसकी वजह से वह घायल हो गए थे। इस घटना में एक भारतीय नागरिक श्रीनिवास कुचिभोटला (32) की मौत हो गई थी और उनका सहकर्मी आलोक मदसानी गंभीर रूप से घायल हो गया था।

टाइम मैगजीन के द्वारा बृहस्पतिवार को प्रकाशित किए गए एक लेख में ग्रिलोट ने कहा है कि अगर वह घटना के समय कुछ नहीं करते तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाते। दूसरे लोगों को बचाने के दौरान ग्रिलोट के सीने में गोली लगी थी। ग्रिलोट रेस्त्रां में बास्केट बॉल मैच देख रहे थे तभी एक बंदूकधारी ने श्रीनिवास और आलोक पर 'मेरे देश से बाहर जाओ' कहते हुए गोलीबारी शुरू कर दी थी।

 

Latest World News