A
Hindi News विदेश अमेरिका जानें, संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कैसे लताड़ा

जानें, संयुक्त राष्ट्र में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को आतंकवाद पर कैसे लताड़ा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित किया।

Sushma Swaraj at UNGA | AP- India TV Hindi Sushma Swaraj at UNGA | AP

न्यूयॉर्क: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित किया। अपने इस भाषण में उन्होंने एक तरफ जहां जनधन योजना और आयुष्मान भारत योजना की चर्चा की, वहीं पाकिस्तान को आतंकवाद के मुद्दे पर जमकर लताड़ा। संयुक्त राष्ट्र महासभा में सामान्य बहस का कार्यक्रम इस हफ्ते मंगलवार को शुरू हुआ था और यह सोमवार तक जारी रहेगा। पिछले साल भी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की सामान्य बहस कार्यक्रम में हिस्सा लिया था, इस बार भी वह हिस्सा लेने के लिए पिछले शनिवार से ही न्यूयॉर्क में पहुंची हुई हैं। आपको बता दें कि संयुक्त राष्ट्र महाभा का 73वां सत्र चल रहा है।

जानें, संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुषमा स्वराज ने क्या कहा:

07:57 PM: इमरान खान ने चिट्ठी लिखकर बातचीत शुरू करने का प्रस्ताव दिया था, जिसे हमने मंजूर भी कर लिया था, लेकिन चंद घंटों बाद यह खबर आई कि जम्मू एवं कश्मीर पुलिस के तीन जवानों का अपहरण कर उन्हें मार दिया गया। क्या ये हरकतें बातचीत की नीयत को दर्शाती हैं? क्या ऐसे वातावरण में मुलाकात होनी चाहिए: UNGA में सुषमा स्वराज

07:56 PM: हमने बातचीत की कई बार कोशिश की, लेकिन बदले में पाकिस्तान ने पठानकोट पर हमला कर दिया। ऐसे में बातचीत कैसे शुरू की जा सकती है?: UNGA में सुषमा स्वराज

07:54 PM: इसीलिए पाकिस्तान के साथ कई बार बातचीत शुरू की गई है, बातचीत के कई दौर भी चले हैं, लेकिन हर बार उनकी हरकतों के कारण ही बातचीत रुकी है: UNGA में सुषमा स्वराज

07:53 PM: हमारे ऊपर आरोप लगाया जाता है कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत के लिए तैयार नहीं हैं। यह पूरी तरह असत्य है। हमारा तो मानना है कि दुनिया के जटिल से जटिल मुद्दे केवल बातचीत से ही सुलझाए जा सकते हैं, और सुलझाए जाने चाहिए: सुषमा स्वराज

07:52 PM: दुनिया के देशों ने पाकिस्तान का सही चेहरा पहचान लिया है, इसीलिए FATF ने टेरर फंडिंग के लिए पाकिस्तान को निगरानी सूची में रख दिया: सुषमा स्वराज

07:50 PM: 9/11 के मास्टरमाइंड को मार दिया गया, लेकिन 26/11 का मास्टरमाइंड आज भी खुला घूम रहा है। वह रैलियां करता है, चुनाव लड़वाता है, सरेआम भारत को धमकियां देता है: सुषमा स्वराज

07:48 PM: ओसामा बिन लादेन को पूरी दुनिया में खोजा जा रहा था लेकिन किसी को नहीं पता था कि खुद को अमेरिका का दोस्त बताने वाले पाकिस्तान ने ही उसे छिपा रखा था: UNGA में सुषमा स्वराज

07:48 PM: हमारा पड़ोसी देश केवल आतंकवाद को फैलाने में माहिर नहीं है, बल्कि अपने किए हुए को नकारने में भी माहिर है: UNGA में सुषमा स्वराज

07:47 PM: भारत का यह दुर्भाग्य रहा है कि हमारे यहां आतंकवाद की चुनौती कहीं दूर देश से नहीं, बल्कि सीमा पार अपने पड़ोसी देश से ही आई है: UNGA में सुषमा स्वराज

07:45 PM: आज आतंकवाद का राक्षस कहीं धीमी गति से तो कहीं तेज गति से विश्व के हर देश तक जा पहुंचा है। भारत तो दशकों से इसका दंश भुगत रहा है: UNGA में सुषमा स्वराज

07:44 PM: 20वीं शताब्दी की समाप्ति के बाद यह उम्मीद की जा रही थी कि 21वीं सदी में शांति और समृद्धि का युग शुरू होगा, लेकिन 9/11 की न्यूयॉर्क की घटना और 26/11 की मुंबई की घटना ने इन उम्मीदों पर पानी फेर दिया: UNGA में सुषमा स्वराज

07:44 PM: यदि हम विश्व को जलवायु परिवर्तन से बचाना चाहते हैं तो विकसित देशों को छोटे देशों के लिए आगे आना होगा: UNGA में सुषमा स्वराज

07:42 PM: विश्व आज जिन चुनौतियों से जूझ रहा है उसमें जलवायु परिवर्तन और आतंकवाद सबसे गंभीर चुनौतियां हैं: UNGA में सुषमा स्वराज

07:40 PM: अगर गरीबी का उन्मूलन करना है तो महिलाओं को महत्व देना होगा: सुषमा स्वराज

07:39 PM: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही जनधन योजना और आयुष्मान भारत योजना के बारे में जानकारी दी।

07:38 PM: इंडोनेशिया में आई प्राकृतिक आपदा पर विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने मदद का आश्वासन दिया और संवेदना जाहिर की।

07:36 PM: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित कर रही हैं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज।

Latest World News