A
Hindi News विदेश अमेरिका अमेरिकी पत्रकार ने लगाए एम जे अकबर पर ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग'' करने के आरोप

अमेरिकी पत्रकार ने लगाए एम जे अकबर पर ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग'' करने के आरोप

एम जे अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिका स्थित पत्रकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के उन दावों को खारिज किया है कि यह ‘‘सहमति से बनाया गया संबंध’’ था और कहा कि यह संबंध ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग’’ पर आधारित था न कि सहमति से।

अमेरिकी पत्रकार ने लगाए एम जे अकबर पर ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग'' करने के आरोप- India TV Hindi अमेरिकी पत्रकार ने लगाए एम जे अकबर पर ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग'' करने के आरोप

वाशिंगटन: एम जे अकबर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली अमेरिका स्थित महिला पत्रकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री के उन दावों को खारिज किया है कि यह ‘‘सहमति से बनाया गया संबंध’’ था और कहा कि यह संबंध ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग’’ पर आधारित था न कि सहमति से। गोगोई का आरोप था कि भारत में ‘‘दिग्गज पत्रकार’’ अकबर के मातहत काम करने के दौरान उन्होंने उनसे बलात्कार किया।

वाशिंगटन स्थित अमेरिकी मीडिया संगठन नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) में मुख्य व्यापार संपादक ने ट्विटर पर कहा कि वह वाशिंगटन पोस्ट अखबार में उनके हवाले से छापे गए एक-एक शब्द पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि वह अपना सच बोलना जारी रखेंगी जिससे उसके द्वारा यौन उत्पीड़न का शिकार हुई दूसरी महिलाएं ये समझ जाएं कि उनके लिये सामने आकर अपना सच बयान करने में कोई बुरी बात नहीं है। 

अमेरिकी पत्रकार ने लगाए एम जे अकबर पर ‘‘जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग'' करने के आरोप

हाल ही में विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले 67 वर्षीय अकबर ने शुक्रवार को अमेरिका स्थित पत्रकार द्वारा लगाए गए दुष्कर्म के आरोपों से इनकार किया था। पत्रकार​​ ने अपने लेख में अपनी ‘‘सबसे दर्दनाक यादें’’ लिखते हुए कहा कि वह ‘‘भावनात्मक, शारीरिक और मानसिक रूप से बिखर’’ गई थीं। एक बयान में अकबर ने कहा, ‘‘साल 1994 के आसपास अमेरिका स्थित पत्रकार और मेरे बीच आपसी सहमति से संबंध बने जो कई महीने तक रहे।’’ 

अकबर ने कहा कि इस रिश्ते को लेकर बातें होने लगीं और बाद में मेरे घर में भी इस पर कलह हुई। आपसी सहमति से बने इस रिश्ते का अंत हो गया, लेकिन अंत शायद अच्छा नहीं रहा।’’ एक अलग बयान में अकबर की पत्नी मल्लिका अकबर ने भी शुक्रवार को पत्रकार के आरोप को ‘‘झूठ’’ करार दिया था। मल्लिका ने कहा कि उन्हें अकबर और पल्लवी के बीच संबंधों की जानकारी थी जिनकी वजह से वह नाखुश थीं और उनके परिवार में भी तनाव था। अकबर के दावों में पत्रकार​ ने कहा, ‘‘वाशिंगटन पोस्ट में कल एम जे अकबर द्वारा शारीरिक, मौखिक और यौन हमले को लेकर जो लेख छापा वह मेरी आपबीती है। मेरी उम्र 20 वर्ष के आसपास थी, मैं पत्रकार बनना चाहती थी और उस अखबार की कर्मचारी थी जिसका नेतृत्व वह कर रहे थे।’’ 

उन्होंने कहा कि सच को स्वीकार करने के बजाए, ‘‘अकबर ने जोर दिया कि महिलाओं के यौन दुर्व्यवहार से जुड़े दूसरे मामलों की तरह -यह संबंध आपसी सहमति से था। ऐसा नहीं था।’’ पत्रकार​ ने एक बयान में कहा, ‘‘ऐसा रिश्ता जो जबर्दस्ती और शक्ति के दुरुपयोग पर आधारित हो, आपसी सहमति का नहीं होता। मैं लेख में कहे गए हर शब्द पर अडिग हूं। मैं सच बोलना जारी रखूंगी जिससे उसके द्वारा यौन दुर्व्यवहार का शिकार हुई दूसरी महिलाओं को भी यह पता चले कि उनके लिए भी सामने आकर सच बोलने में कोई गलत बात नहीं।’’

यह भी देखें- अकबर के बचाव में उतरी उनकी पत्नी

Latest World News