A
Hindi News विदेश यूरोप DAVOS 2018 LIVE: जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और देशों का आत्मकेंद्रित होना दुनिया के लिए बड़ी चुनौती: पीएम मोदी

DAVOS 2018 LIVE: जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और देशों का आत्मकेंद्रित होना दुनिया के लिए बड़ी चुनौती: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हुए कहा कि दुनिया के देशों को आपस में मिलजुकर समस्याओं का समाधान करना होगा।

PM modi- India TV Hindi Image Source : ANI PM modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हुए कहा कि दुनिया के देशों को आपस में मिलजुकर समस्याओं का समाधान करना होगा। उन्होंने दुनिया के सामने तीन बड़े खतरों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन, आतंकवाद और दुनिया के देशों का आत्मकेंद्रित होना बड़ा खतरा है। उन्होंने कहा कि 2025 तक भारत की अर्थव्यवस्था 5 ट्रिलियन डॉलर हो जाएगाी।

दी दो दशकों में इस सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री हैं।  स्विजरलैंड के राष्ट्रपति एलेन बर्सेट से मुलाकात करने के अलावा वह भारत द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी शामिल होंगे और बाद में वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के लिए एक रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। ('विंटर ओलंपिक' से पहले उत्तर कोरिया में मनाया जाएगा सेना का स्थापना दिवस )

भाषण के बाद पीएम मोदी मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) से मुलाकात करेंगे। मोदी कल वैश्विक व्यापारिक समुदाय के सदस्यों से बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह अपना मुख्य भाषण भी देंगे। इस साल के सम्मेलन का विषय ‘क्रिएटिंग ए शेयर्ड फ्यूचर इन ए फ्रैक्चर्ड वर्ल्ड’ है।  मोदी ने देश से रवाना होने से पहले कल कहा था कि भारत का अन्य देशों के साथ संबंधों का हालिया वर्षों में विस्तार हुआ है। बाहरी दुनिया के साथ देश के संबंध वास्तव में बहुआयामी हुए हैं जिनमें राजनीतिक, आर्थिक, लोगों से लोगों के बीच और सुरक्षा तथा अन्य आयाम शामिल हैं।’ विश्व आर्थिक मंच की 48वीं सालाना बैठक में कारोबार, राजनीति, कला, अकादमिक और सिविल सोसायटी से विश्व के 3,000 से भी अधिक नेता भाग लेंगे। इसमें भारत से 130 से भी अधिक लोग भाग लेंगे। DAVOS LIVE UPDATES:

Latest World News

Live updates : DAVOS 2018 LIVE: 3 हजार से ज्यादा लोगों के सामने आज भारत का ''विजन'' पेश करेंगे नरेंद्र मोदी

  • 4:50 PM (IST)

    भारत ने पूरे विश्व को एक परिवार माना है...दुनिया के लिए भी हम भारतीय एक परिवार हैं...वेल्थ के साथ वेलनेस चाहते हैं तो भारत में आइए...हेल्थ के साथ होलनेस यानी जीवन की समग्रता चाहते हैं तो भारत आइए...प्रॉस्पेरिटी के साथ पीस चाहते हैं तो भारत आइए-पीएम मोदी

  • 4:45 PM (IST)

    हम मल्टी पोलर विश्व व्यवस्था में विश्वास करते हैं.. भारत ने साबित किया है कि लोकतंत्र में विविधता भरे समाज में सभी तरह के विवाद को सुलझाया जा सकता है-पीएम मोदी

  • 4:42 PM (IST)

    संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत का योगदान बेहद अहम है-पीएम मोदी

  • 4:42 PM (IST)

    भारत चुनौतियों का मुकाबला करने के लिए सबको साथ लेकर चलने के लिए प्रतिबद्ध है.. दो विश्व युद्ध में मानवता की सुरक्षा के  लिए भारत खड़ा हुआ और डेढ़ लाख सैनिकों ने अपनी शहादत दी-पीएम मोदी

  • 4:40 PM (IST)

    हमें विश्व की आर्थिक प्रगति में और तेजी लानी होगी... हाल के संकेत उत्सहाजनक हैं... टेक्नोलॉजी नई संभावनाओं बढ़ाती है-पीएम मोदी

  • 4:39 PM (IST)

    विश्व की बड़ी ताकतों के बीच बेहतर संबंध जरूरी.. साझा चुनौतियों का सामना करने के लिए दुनिया को एकजुट होना जरूरी है...नियमों पर आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्थाओं का पालन करना जरूरी-पीएम मोदी

  • 4:37 PM (IST)

    हमारे युवा जॉब सिकर नहीं बल्कि जॉब गिवर बनेंगे-पीएम मोदी

  • 4:36 PM (IST)

    साढ़े तीन साल के कम समय में दूरगामी परिवर्तन भारत में हुए है.. सवा सौ करोड़ भारतीयों के परिवर्तन को स्वीकार करने की क्षमता का यशोगान हम यहां कर रहे है-पीएम

  • 4:34 PM (IST)

    70 साल में पहली बार एकीकृत टैक्स व्यवस्था लागू की गई.. हमारी नीतियों का पूरी दुनिया ने स्वागत किया है-पीएम मोदी

  • 4:34 PM (IST)

    आर्थिक और सामाजिक क्षेत्र में हम बड़े परिवर्तन कर रहे है-पीएम मोदी

  • 4:33 PM (IST)

    भारतीय अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र विदेशी निवेश के लिए खुल गए है-पीएम मोदी

  • 4:32 PM (IST)

  • 4:32 PM (IST)

  • 4:31 PM (IST)

    2014 में भारत की जनता ने 30 साल बाद किसी को पूर्ण बहुमत दिया.. हमारा नारा है सबका साथ.. सबका विकास... समावेशी दर्शन हमारी हर योजना का आधार है-पीएम मोदी

  • 4:30 PM (IST)

    तमाम दरारों को पाटने की  संकल्प शक्ति भारतीय लोकतंत्र में है-पीएम मोदी

  • 4:29 PM (IST)

    लोकतंत्र सवा सौ करोड़ लोगों के सपनों को पूरा करने के लिए आवश्यक रोडमैप प्रदान करता है-पीएम मोदी

  • 4:29 PM (IST)

    भारत का लोकतंत्र महज एक राजनीतिक व्यवस्था नहीं बल्कि एक जीवन दर्शन है.. पीएम मोदी

  • 4:27 PM (IST)

    गांधी जी ने कहा था मैं नहीं चाहता कि मेरे घर की दीवारें और खिड़कियां हर तरह से बंद हो.. मैं चाहता हूं सभी तरह की हवा हमारे घर आ सकें.. लेकिन इस हवा से मेरे पैर उखड़ जाएं यह नहीं होगा-पीएम मोदी

  • 4:26 PM (IST)

    द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों में कमी आई है.. पीएम मोदी

  • 4:25 PM (IST)

    ग्लोबलाइजेशन की चमक धीरे-धीरे कम होती जा रही है... दूसरे विश्वयुद्ध के बाद बने संगठनों की संरचना और कार्यपद्धति मौजूदा चुनौतियों और आवश्यकताओं के बीच कितनी प्रसांगिक है हमें यह देखना होगा-पीएम मोदी

  • 4:24 PM (IST)

    तीसरी चुनौती है कि बहुत से देश ज्यादा से ज्यादा आत्मकेंद्रित होते जा रहे हैं... इस प्रकार की प्रवृति को पहले के दो खतरों से कम नहीं आंक सकते है-पीएम मोदी

  • 4:23 PM (IST)

    दूसरी बड़ी चुनौती है आतंकवाद.. मानवता के लिए यह गंभीर खतरा है यह सब जानते हैं... आतंकवाद जितना खतरनाक है उससे भी खतरनाक है गुड टेररिज्म और बैड टेररिज्म के बीच फर्क करना... पढ़े लिखे लोगों का आतंकवाद की ओर रुख बड़ा खतरा है-पीएम मोदी

  • 4:20 PM (IST)

    2022 तक हमें रिन्यूबल एनर्जी के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है.. जिसका एक तिहाई लक्ष्य हम प्राप्त कर चुके हैं-पीएम मोदी

  • 4:20 PM (IST)

    लालच के लिए प्रकृति का शोषण नहीं होना चाहिए, आयुर्वेद और योग हमें संतुलन प्रदान करता है-पीएम मोदी

  • 4:19 PM (IST)

    भगवान बुद्ध का अपरिग्रह का सिद्धांत.. गांधी जी के विचार हमें अपनाने होंगे.. हमें यह पूछना होगा कि हमारा विकास हुआ है या हमारा पतन हुआ है-पीएम मोदी

  • 4:17 PM (IST)

    इशोपनिषद में यह सूत्र दिया गया कि संसार में रहते हुए उसका त्याग पूर्वक भोग करो और किसी दूसरे की  संपत्ति का लोभ मत करो-पीेएम मोदी

  • 4:16 PM (IST)

    भूमि माता पुत्रो अहम पृथ्वया.. अगर हम पृथ्वी के संतान हैं तो आज मानव और प्रकृति के बीच यह जंग क्यों चल रही है-पीएम मोदी

  • 4:15 PM (IST)

    ऐसे समय में हमें अपने संकुचित दायरों से निकलकर एकजुट हो जाना चाहिए.... हमें यह सोचना चाहिए कि हम मिलकर क्या कर रहे हैं... हम कहते तो हैं कि कार्बन एमिशन कम होना चाहिए लेकिन ऐसे कितने देश हैं जो इसे कम करने के लिए टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराते हैं-पीएम मोदी

  • 4:14 PM (IST)

    मानव सभ्यता के लिए तीन अहम चुनौतियां है जिनका जिक्र करना चाहूंगा... पहला है क्लाइमेट चेंज का... बहुत गर्मी.. बहुत ढंट.. एक्सट्रीम वेदर का प्रभाव बढ़ रहा है.. कई जीव जन्तु लुप्त हो रहे हैं..-पीएम मोदी

  • 4:13 PM (IST)

    लेकिन दुनिया में मौजूदा चुनौतियों के लिए हम आपसी सहमतियां नहीं बना सके हैं-पीएम मोदी

     

  • 4:12 PM (IST)

    परिवार में भी मतभेद होते हैं लेकिन जब समस्या आती है तो सब साथ मिलकर उसका सामना करते हैं और उपलब्धियों का आनंद लेते हैं-पीएम

  • 4:12 PM (IST)

    काल की विकट चुनौतियों से निपटने के लिए हमारे पास समझ की कमी है-पीएम मोदी

  • 4:11 PM (IST)

    पूरी दुनिया एक परिवार है और हमसब एक परिवार की तरह बंधे हुए है.. एक साझा सूत्र हमें जोड़ती है.. वसुधैव कुटुंबकम की धारणा दरारों और दूरियों को मिटाने में सार्थक है-पीएम मोदी

  • 4:10 PM (IST)

    जो डाटा पर काबू पाएगा उसका वर्चस्व होगा-पीएम मोदी

  • 4:09 PM (IST)

    दुनिया के स्वरूप में दूरगामी बदलाव की स्पष्ट छवि दिख रही है: पीएम मोदी

  • 4:06 PM (IST)

    टेक्नोलॉजी जोड़ने, तोड़ने, मोड़ने में सोशल मीडिया का व्यापक प्रयोग हो रहा है.. डेटा का पहाड़ है और उसपर नियंत्रण की होड़ लगी हुई है: पीएम मोदी

  • 4:05 PM (IST)

    नए-नए बदलाव से दुनिया का भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ नजर आ रहा है: पीएम मोदी

  • 4:04 PM (IST)

    दावोस उस समय भी अपने समय से आगे चल रहा था.. आज भी दावोस अपने समय से आगे है: पीएम मोदी

  • 4:03 PM (IST)

    साइबर स्पेस में गूगल का अवतार नही हुआ था... 1997 में अमेजन शब्द ढूंढते तो नदिया और जंगल ही मिलते.. उस समय ट्वीट करना चिड़ियाों का काम था.. दो दशक में दुनिया में काफी बदलाव हुआ: पीएम मोदी

  • 4:02 PM (IST)

    1997 और आज की दुनिया में काफी फर्क है: पीएम मोदी

  • 4:02 PM (IST)

    भारत का जीडीपी 4 बिलियन डॉलर से अधिक था.. दो दशकों के बाद 6 गुना हुआ: पीएम मोदी

     

  • 4:01 PM (IST)

    1997 में भारत के पीएम की पहली यात्रा हुई थी देवेगौड़ा जी दावोस आए थे: पीएम मोदी

     

  • 4:01 PM (IST)

    गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए स्विट्जैरलैंड सरकार की शुक्रिया

     

  • 3:58 PM (IST)

    पीएम मोदी का भाषण शुरू

  • 3:54 PM (IST)

  • 3:35 PM (IST)

    भाषण से पहले स्विस राष्ट्रपति से मिले पीएम नरेंद्र मोदी

  • 3:33 PM (IST)

    थोड़ी देर में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पीएम मोदी भाषण देंगे

  • 3:06 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में भाग लेने के लिए बीते सोमवार दावोस पहुंच गए। पीएम मोदी आज बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ भारत की भविष्य की गतिविधियों पर अपना ‘विजन’ पेश करेंगे।