A
Hindi News विदेश एशिया चीन की चेतावनी के बाद ताइवान ने किया अमेरिकी हथियार समझौते का बचाव

चीन की चेतावनी के बाद ताइवान ने किया अमेरिकी हथियार समझौते का बचाव

ताइवान ने अमेरिका से हथियारों की प्रस्तावित खरीदारी पर सौदे में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की चीन की चेतावनी के बाद रक्षा सौदे का शनिवार को बचाव किया।

US President Donald Trump and Chinese President Xi Jinping- India TV Hindi Image Source : AP US President Donald Trump and Chinese President Xi Jinping (File Photo)

ताइपे: ताइवान ने अमेरिका से हथियारों की प्रस्तावित खरीदारी पर सौदे में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाने की चीन की चेतावनी के बाद रक्षा सौदे का शनिवार को बचाव किया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीन की ओर से बढ़ते सैन्य खतरे के मद्देनजर अमेरिकी हथियार ताइवान की आत्मरक्षा को मजबूत करने में सहायता करते हैं। बता दें कि ट्रम्प प्रशासन ने इस सप्ताह के शुरुआत में प्रस्तावित बिक्री की घोषणा की थी।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘देश की सेना अपने अहम रक्षा बलों को मजबूत करना, राष्ट्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित करना, अपनी सरजमीं की रक्षा करना जारी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र पर हमला नहीं हो।’’  ताइवान ने यह बात ऐसे समय कही है, जब चीन ने शुक्रवार को कहा था कि हथियारों का 2.2 अरब डॉलर का यह सौदा चीनी सम्प्रभुता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करेगा और चीन समझौते में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा।

Latest World News