Hindi News विदेश एशिया पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन पर भारतीय उप-उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया

पाकिस्तान ने संघर्षविराम उल्लंघन पर भारतीय उप-उच्चायुक्त जे पी सिंह को तलब किया

पाकिस्तान ने रविवार को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन में एक नागरिक की मौत की निंदा की।

भारत, उप उच्चायुक्त, जे पी सिंह, पाकिस्तान- India TV Hindi Image Source : पीटीआई भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह

इस्लामाबाद (पाकिस्तान): पाकिस्तान ने रविवार को भारत के उप उच्चायुक्त जे पी सिंह को समन किया और नियंत्रण रेखा पर भारतीय सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम के कथित उल्लंघन में एक नागरिक की मौत की निंदा की। विदेश कार्यालय ने एक बयान में आरोप लगाया कि दाना सेक्टर में भारतीय सुरक्षा बलों की गोलीबारी में 65 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह वर्षीय एक बच्चा घायल हो गया। 

महानिदेशक (दक्षिण एशिया और दक्षेस) मोहम्मद फैसल ने भारतीय उप उच्चायुक्त को समन किया और ‘‘बिना किसी उकसावे के संघर्षविराम उल्लंघन की निंदा की।’’ फैसल ने कहा, ‘‘जानबूझकर नागरिकों को निशाना बनाना निंदनीय और मानवीय गरिमा के विपरीत है तथा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और मानवीय कानूनों का उल्लंघन है।’’

Latest World News