A
Hindi News विदेश एशिया चीन: शी चिनफिंग ने 'सबसे अच्छे दोस्त' व्लादिमिर पुतिन को दिया यह बेहद खास मेडल

चीन: शी चिनफिंग ने 'सबसे अच्छे दोस्त' व्लादिमिर पुतिन को दिया यह बेहद खास मेडल

चीन के राष्ट्रपति शी चिंगफिंग ने अपने देश का ‘फर्स्ट फ्रेंडशिप मेडल’ शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को दिया...

Xi Jinping and Vladimir Putin | AP Photo- India TV Hindi Xi Jinping and Vladimir Putin | AP Photo

बीजिंग: चीन के राष्ट्रपति शी चिंगफिंग ने अपने देश का ‘फर्स्ट फ्रेंडशिप मेडल’ शुक्रवार को अपने रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन को दिया। अमेरिका से मिल रही कूटनीतिक और आर्थिक चुनौतियों के बीच दोनों देश एक दूसरे के और करीब आ रहे हैं। शी ने एक कार्यक्रम में दोनों देशों के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुतिन को सोने का बना एक पदक गले में पहनाया। गौरतलब है कि यह चीन का सर्वश्रेष्ठ सम्मान है जो उन विदेशियों को दिया जाता है जिन्होंने देश के आधुनिकीकरण में जबर्दस्त योगदान दिया है और शांति कायम करने में मदद की है।

शी ने कहा कि दोस्ती का यह पदक राष्ट्रपति पुतिन के लिए चीन के लोगों के सम्मान का प्रतिनिधित्व करता है। यह दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ मित्रता का प्रतीक है। पुतिन और शी ने दोनों देशों के बीच करीबी संबंध कायम किया है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों को आर्थिक प्रतिद्वंद्वी करार दिया है जो अमेरिकी हितों और मूल्यों को चुनौती दे सकते हैं। पदक समारोह से पहले पुतिन ने कहा कि दोनों नेताओं ने सार्थक वार्ता की। वह शी के साथ बातचीत के लिए बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ दि पीपुल पहुंचे।

दोनों नेताओं ने एक सैन्य ऑनर गार्ड का निरीक्षण किया और स्वागत समारोह के दौरान बच्चों ने झंडे लहराकर उनका अभिवादन किया। बीजिंग के दौरे के बाद पुतिन सप्ताहांत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए पूर्वी चीन के चिंगदाओ शहर जाएंगे।

Latest World News