A
Hindi News विदेश एशिया पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में छिपाने वाले शंघाई के व्यक्ति को मौत की सजा

पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में छिपाने वाले शंघाई के व्यक्ति को मौत की सजा

चीन के शंघाई शहर में पत्नी की हत्या करने के बाद तीन महीने तक उसका शव फ्रिज में छिपाकर रखने वाले व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने आज मौत की सजा सुनाई।

हत्या, चीन- India TV Hindi पत्नी की हत्या कर शव फ्रिज में छिपाने वाले शंघाई के व्यक्ति को मौत की सजा

शंघाई: चीन के शंघाई शहर में पत्नी की हत्या करने के बाद तीन महीने तक उसका शव फ्रिज में छिपाकर रखने वाले व्यक्ति को यहां की एक अदालत ने आज मौत की सजा सुनाई। अदालत ने 31 वर्षीय झू शियांगदोंग को वर्ष 2016 में पत्नी यांग लिपिंग की हत्या करने का दोषी करार दिया था।

हत्या के बाद उसने शव को चादर में लपेटा और घर की बालकनी में रखे फ्रिज में छिपा दिया। इसके बाद अगले तीन महीने तक उसने अपनी पत्नी के पैसों का घूमने-फिरने में भरपूर इस्तेमाल किया। यही नहीं उसने पत्नी के वीचैट मैसेजिंग से उसके दोस्तों से रिश्तेदारों से बात भी की।

Latest World News