A
Hindi News विदेश एशिया भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में 2 सैनिकों और 2 नागरिकों की मौत: पाक सेना

भारत की ओर से नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में 2 सैनिकों और 2 नागरिकों की मौत: पाक सेना

पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों की ओर से गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की मौत हो गयी।

2 Pakistani soldiers killed along LoC- India TV Hindi 2 Pakistani soldiers killed along LoC

इस्लामबाद: पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को कहा कि नियंत्रण रेखा पर भारतीय बलों की ओर से गोलीबारी में उसके दो सैनिकों की मौत हो गयी। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि सैनिकों की मौत नियंत्रण रेखा के नकियाल सेक्टर में हुई। 

सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा, "पाकिस्तानी सेना द्वारा जवाबी कार्रवाई में भारतीय सैनिकों के हताहत होने और चौकियों को नुकसान होने की खबरें मिली हैं।" सेना ने अलग से दावा किया कि नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से गोलीबारी जारी है, जिसमें दो नागरिक मारे गए और एक महिला सहित दो अन्य घायल हो गए। 

Latest World News