A
Hindi News खेल क्रिकेट आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

इस दौरान मुंबई इंडियंस के लगभग सभी खिलाड़ी भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहुंचे। बॉलीवुड, क्रिकेटर और सभी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची हैं। 

आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें- India TV Hindi Image Source : YOGEN SHAH आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी में लगा मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों का जमावड़ा, देखें तस्वीरें

भारत से सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की शादी शनिवार को मुंबई के जियो सेंटर में श्लोका मेहता से होगी। भारत के सबसे बड़े शादी समारोहों में एक इस शादी में देश-विदेश से तमाम सेलिब्रिटी शरीक हुए हैं। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लगभग सभी खिलाड़ी भी आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की शादी में पहुंचे। बॉलीवुड, क्रिकेटर और सभी इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां भी पहुंची हैं। 

गौरतलब है कि आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक मुकेश अंबानी हैं। 23 मार्च से शुरू होने वाले इस मेगा ईवेंट से पहले मुंबई इंडियंस के लगभग सभी प्लेयर्स एक साथ शादी समारोह में पहुंचे। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या और मिचेल मैक्लेनाघन सहित कई बड़े क्रिकेटर शादी में पहुंचे। मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने भी पहुंचे। 

गौरतलब है कि तीन बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस पिछले सीजन पांचवे नंबर पर रही थी। हालांकि इस बार एक बार फिर से ये टीम अपनी छाप छोड़ने के लिए तैयार है। मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 24 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा। 

 

Latest Cricket News