A
Hindi News खेल क्रिकेट इंग्लैंड बनाम भारत, विश्व कप 2019 मैच 38 Highlights: रोहित पर भारी पड़ा बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से मुकाबला जीतकर कायम रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

इंग्लैंड बनाम भारत, विश्व कप 2019 मैच 38 Highlights: रोहित पर भारी पड़ा बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से मुकाबला जीतकर कायम रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

जॉनी बेयरस्टो के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने रोहित शर्मा के शतक पर पारी फेरते हुए विश्व कप लीग मैच में रविवार को यहां भारत को 31 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। 

इंग्लैंड बनाम भारत, विश्व कप 2019 मैच 38 Highlights: रोहित पर भारी पड़ा बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड ने- India TV Hindi Image Source : GETTY IMAGES इंग्लैंड बनाम भारत, विश्व कप 2019 मैच 38 Highlights: रोहित पर भारी पड़ा बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से मुकाबला जीतकर कायम रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

जानी बेयरस्टो के शतक के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड ने रोहित शर्मा के शतक पर पारी फेरते हुए विश्व कप लीग मैच में रविवार को यहां भारत को 31 रन से हराकर नाकआउट में जगह बनाने की उम्मीदों को जीवंत रखा। इंग्लैंड के 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम रोहित (102) के शतक के बावजूद पांच विकेट पर 306 रन ही बना सकी और उसे टूर्नामेंट में पहली हार का सामना करना पड़ा। रोहित ने कप्तान विराट कोहली (66) के साथ दूसरे विकेट के लिए 138 रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। हार्दिक पंड्या ने 45 जबकि धोनी ने नाबाद 42 रन बनाए। इंग्लैंड की ओर से लियाम प्लंकेट ने 55 रन देकर तीन जबकि क्रिस वोक्स ने 58 रन देकर दो विकेट चटकाए। भारत की यह हार निराशाजनक रही क्योंकि पूरी पारी के दौरान टीम इंडिया ने जीत दर्ज करने के लिए पर्याप्त जज्बा नहीं दिखाया। 

मैच इंग्लैंड बनाम भारत क्रिकेट स्कोर अपडेट 

ENG 337/7 (50.0)

IND 306/5 (50.0)  

11:08 PM रोहित पर भारी पड़ा बेयरस्टो का शतक, इंग्लैंड ने 31 रनों से मुकाबला जीतकर कायम रखी सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद

11:04  PM छक्का! भारतीय पारी का पहला छक्का। एमएस धोनी के बल्ले से निकला पहला छक्का। 

11:02 PM भारत को 6 गेंदों में 44 रन चाहिए।

10:59 PM धोनी और केदार जाधव की तरफ से कोई इंटेंट दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे भारत ने उम्मीदें छोड़ दी हैं। फिलहाल 12 गेंदों में 51 रन चाहिए।

10:47 PM चौका! एमएस धोनी के बल्ले से निकला बेहतरीन चौका। मार्क वुड को फाइन लेग पर जड़ा चौका।

10:42 PM आउट! 267 के स्कोर पर आधी भारतीय टीम पवेलियन लौटी, हार्दिक पांड्या 45 रन बनाकर आउट, भारत को चाहिए 31 गेंदों में 71 रन। प्लंकेट ने झटका तीसरा विकेट। बड़ा शॉट केलना चाहते थे पांड्या लेकिन विकेट दे बैठे। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं केदार जाधव।

10:40 PM चौका! एमएस धोनी ने प्लंकेट को मिड विकेट के करीब से चौका जड़ा। भारत को इस चौके की सख्त जरूरत थी। 

10:37 PM 44वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केवल 5 रन दिए। भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 78 रन चाहिए। 

10:33 PM 43वें ओवर में क्रिस वोक्स ने 7 रन दिए। भारत को जीत के लिए अब 42 गेंदों में 83 रन चाहिए। 

10:30 PM चौका! एमएस धोनी के बल्ले से निकला पहला चौका। हालांकि गेंद काफी हाई थी लेकिन किसी तरह बाउंड्री पार कर गई।

10:23 PM चौका! हार्दिक पांड्या ने जड़ा चौका। हालांकि आदिल रशीद के पास कैच लपकने का मौका था लेकिन चूक गए। 

10:19 PM 40 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 234/4, जीत के लिए 60 गेंदों में 104 रन चाहिए। धोनी और हार्दिक पांड्या क्रीज पर हैं। 

10:13 PM आउट! 226 के स्कोर पर भारत का चौथा विकेट गिरा, ऋषभ पंत 32 रन बनाकर आउट। पंत का खराब शॉट और बाउंड्री के पास क्रिस वोक्स ने लपका एक सनसनीखेज कैच। पंत 29 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। अब बल्लेबाजी के लिए आए हैं एमएस धोनी। भारत का स्कोर 226/4, जीत के लिए 65 गेंदों में 112 रन चाहिए। 

10:11 PM 39वें ओवर से 16 रन आ गए। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 112 रन चाहिए। 

10:07 PM चौका! हार्दिक पांड्या ने लगाई चौकों की हैट्रिक। क्रिस वोक्स की लय बिगाड़ दी है पांड्या ने। 

10:06 PM चौका! हार्दिक पांड्या ने जड़ा लगातार दूसरा चौका। क्रिस वोक्स को 39वें ओवर में जड़ा दूसरा चौका।

10:05 PM चौका! ऋषभ पंत के बाद अब नंबर है हार्दिक पांड्या का। पांड्या के बल्ले से निकला पहला चौका। 

10:03 PM चौका! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। सीधे बल्ले से मारा शॉट। भारत का स्कोर 210/3

9:54 PM आउट! 198 के स्कोर पर भारत का तीसरा विकेट गिरा, रोहित शर्मा 102 रन बनाकर आउट। रोहित 109 गेंदों में 102 रन बनाकर आउट हुए। वोक्स ने 37वें ओवर की पहली ही गेंद पर लिया विकेट। बल्ले का बाहरी किनारा लगा कीपर बटलर ने लपका एक शानदार कैच। बल्लेबाजी के लिए आए हैं हार्दिक पांड्या।

9:52 PM इंग्लैंड ने क्रिस वोक्स को गेंदबाजी के लिए वापस बुलाया है। 

9:51 PM चौका! ऋषभ पंत हर तरह के रिस्की शॉट खेल रहे हैं। हालांकि अच्छी बात ये है कि उन्हें चौका भी मिल रहे हैं। 36वें ओवर की आखिरी गेंद पर मार्क वुड को चौका जड़ा।

9:49 PM चौका! ऋषभ पंत काफी देर से ट्राई कर रहे हैं और फाइनली उन्हें चौका मिला। 

9:46 PM शतक! रोहित ने 106 गेंदों में जड़ा वर्ल्ड कप 2019 का तीसरा शतक, लगाए 15 चौके, 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 188/2, रोहित दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही वर्ल्ड कप में तीन शतक जड़े हैं।

9:40 PM 34 ओवर का खेल हो चुका है। भारत का स्कोर 183/2, भारत को जीत के लिए 16 ओवरों में 155 रन चाहिए। रोहित शर्मा (97*) और ऋषभ पंत (15*) क्रीज पर हैं। 

9:33 PM चौका! ऋषभ पंत के बल्ले से निकला पहला चौका। प्लंकेट को जड़ा चौका। 

9:28 PM चौका! एक के बाद एक रोहित शर्मा के बल्ले से निकला दूसरा चौका। प्रेशर टीम इंडिया पर है क्योंकि रन धीमी गति से बन रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

9:27 PM चौका! रोहित ने 32वें ओवर की पहली ही गेंद पर मार्क वुड को चौका जड़ा। 

9:22 PM 30वें ओवर में भारत का स्कोर 150 के पार पहुंच गया है। भारत की सारी उम्मीदें रोहित शर्मा पर हैं। भारत को 120 गेंदों में 186 रन चाहिए जीत के लिए। 

9:16 PM बल्लेबाजी के लिए आए हैं ऋषभ पंत। ऋषभ पंत का ये वर्ल्ड कप में डेब्यू मैच है। 

9:14 PM आउट! 146 के स्कोर पर भारत का दूसरा विकेट गिरा, विराट कोहली 66 रन बनाकर आउट, लियाम प्लंकेट ने इंग्लैंड को दिलाई दूसरी सफलता। कोहली ने 76 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। 

9:09 PM विकेट की तलाश में है इंग्लैंड। इसीलिए अपने मुख्य गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को अटैक पर लगाया है। 

9:05 PM चौका! 27वां ओवर लेकर आए हैं आदिल रशीद को पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने स्वीप शॉट खेलकर चौका जड़ा। 

9:04 PM बेन स्टोक्स के 26वें ओवर से 13 रन आए। भारत के लिए काफी अच्छा रहा ये ओवर। 

9:02 PM चौका! रोहित शर्मा के बल्ले से निकली चौकों की हैट्रिक। रोहित शर्मा कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

9:01 PM चौका! रोहित शर्मा मूड में आ चुके हैं। 26वें ओवर में बेन स्टोक्स को पहली दो गेंदों पर लगातार दो चौके जड़े। 

9:00 PM 25 ओवर का खेल हो चुका है और भारत का स्कोर 120/1 है। भारत को जीत के लिए 25 ओवरों में 8.72 रन पर ओवर के हिसाब से 218 रन चाहिए। 

8:57 PM चौका! विराट कोहली के बल्ले से निकली बेहतरीन कवर ड्राइव। खूबसूरत टाइमिंग।

8:53 PM फिफ्टी! रोहित शर्मा ने चौके के साथ पूरी की फिफ्टी। रोहित ने 65 गेंदों में जड़ा वनडे करियर का 43वां अर्धशतक, लगाए 9 चौके। 23वें ओवर की आखिरी गेंद पर आलिद रशीद को चौका जड़कर अपनी फिफ्टी पूरी की। कोहली और रोहित शर्मा के बीच 100 रनों की साझेदारी हो चुकी है। 

8:47 PM चौका! रोहित शर्मा ने गियर बदलना शुरू कर दिया है। बेन स्टोक्स को जड़ा एक बेहतरीन चौका। गैप में लगाया शॉट।

8:44 PM चौका! रोहित शर्मा ने आदिल रशीद के 21वें ओवर की शुरुआत चौके के साथ की और अंत भी चौके के साथ किया। 

8:42 PM फिफ्टी! विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में जड़ा लगातार 5वां अर्धशतक, भारत का स्कोर 100 के करीब, कोहली ने 59 गेंदों में 6 चौकों की मदद से फिफ्टी पूरी की, 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 83/1

8:40 PM चौका! कमाल का चौका। कोहली ने कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए जड़ा एक बेहतरीन चौका।

8:38 PM दूसरी तरफ से बेन स्टोक्स आए हैं गेंदबाजी के लिए। 

8:37 PM 19वें ओवर में आदिल रशीद नें गेंदबाजी की और केवल तीन रन ही दिए। कोहली और रोहित शर्मा अभी भी बेहद धीमी बल्लेबाजी कर रहे हैं। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/1

8:25 PM चौका! काफी देर बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला चौका। प्लंकेट को डीप मिड विकेट पर जड़ा चौका।

8:24 PM चौका! विराट कोहली के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। कोहली एक छोर से रन बना रहे हैं लेकिन दूसरे छोर से रोहित अभी भी टाइम ले रहे हैं।

8:23 PM 16 ओवर का खेलहो चुका है और भारत का स्कोर 57/1,  विराट कोहली (34*) और रोहित शर्मा (23*) क्रीज पर। 

8:14 PM चौका! विराट कोहली के बल्ले से निकला एक बेहतरीन चौका। कोहली काफी देर से बाउंड्री लगाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन अब जाकर उन्हें चौका मिला। 

8:07 PM चौका! 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर रोहित शर्मा ने एक अच्छा चौका लगाया। इस ओवर से 9 रन आए। 

8:05 PM चौका! रोहित शर्मा अलग इंटेंट दिखाते हुए। थोड़ा रिस्क लिया फील्डर के सिर के ऊपर से चौका जड़ा। 

8:04 PM दूसरे छोर से गेंदबाजी के लिए आए हैं मार्क वुड। 

8:00 PM भारत की धीमी शुरुआत, पावर प्ले में एक विकेट खोकर बनाए 28 रन, रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर। पहले 10 ओवर में 48 डॉट बॉल रहीं भारत के लिए केवल 12 गेंदों पर रन आए। गेंदबाजी के लिए आए हैं लियाम प्लंकेट। 

7:51 PM चौका! 9वें ओवर की पहली ही गेंद पर विराट कोहली ने क्रिस वोक्स को डीप एक्स्ट्रा कवर पर स्टेप आउट कर चौका जड़ा। 

7:50 PM 8वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केवल दो रन दिए। भारत का स्कोर 22/1, बेहद धीमी शुरुआत।

7:47 PM फाइनली क्रिस वोक्स के ओवर से रन आए। सातवें ओवर में क्रिस वोक्स ने केवल 3 रन दिए। इससे पहले उन्होंने लगातार तीन ओवर मेडन कराए थे। 

7:43 PM छठे ओवर से 8 रन आए। भारत का स्कोर 17/1

7:41 PM चौका! इस बार बेहद ही शानदार चौका। विराट कोहली ने जोफ्रा आर्चर को जड़ा लगातार दूसरा चौका।

7:41 PM चौका! भाग्यशाली रहे विराट कोहली। बल्ले का बाहरी किनारा लगा और स्लिप के फील्डर के करीब से चार रनों के लिए चली गई। 

7:39 PM क्रिस वोक्स का लगातार तीसरा मेडन ओवर। रोहित शर्मा को रन बनाने का मौका नहीं दिया। 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 9/1

7:36 PM चौथे ओवर में जोफ्रा आर्चर ने केवल एक रन दिया। भारत का स्कोर 9/1, जितना बड़ा लक्ष्य है उस हिसाब से भारत की खराब शुरुआत हुई है। इंग्लिश गेंदबाज रन बनाने का मौका नहीं दे रहे हैं। 

7:32 PM क्रिस वोक्स ने लगातार अपना दूसरा ओवर मेडन कराया। इस ओवर में विकेट लेने में भी कामयाब रहे। 

7:30 PM आउट! भारत को लगा पहला झटका, केएल राहुल 0 पर आउट, क्रिस वोक्स ने किया कॉट एंड बोल्ड। लगातार 8 गेंदें डॉट खेलने के बाद राहुल अपना विकेट दे बैठे। क्रिस वोक्स ने अपनी ही गेंद पर लपका एक बेहतरीन रिवर्स कैच। बल्लेबाजी के लिए आए हैं विराट कोहली।

7:27 PM चौका! रोहित शर्मा की बेहतरीन टाइमिंग। आर्चर को कमाल का शॉट जड़ा और चौका बटोरा। इससे पहले स्लिप पर रोहित का कैच ड्रॉप हुआ था।

7:25 PM चौका! दूसरा ओवर लेकर आए जोफ्रा आर्चर की पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा ने सीधा चौका जड़ा। बेहतरीन चौका।

7:23 PM क्रिस वोक्स ने पहला ओवर मेडन कराया। केएल राहुल डिफेंड ही करते रहे और एक भी रन नहीं ले सके। दूसरा ओवर लेकर आए हैं जोफ्रा आर्चर। 

7:18 PM बल्लेबाजी के लिए उतरी भारतीय टीम, केएल राहुल और रोहित शर्मा क्रीज पर, भारत के लिए अच्छी खबर! फिट हैं केएल राहुल। रोहित शर्मा के साथ आए बल्लेबाजी के लिए। इंग्लैंड की तरफ से पहला ओवर लेकर आए हैं क्रिस वोक्स। 

6:51 PM जॉनी बेयरस्टो (111) शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने भारत को दिया 338 रनों का लक्ष्य, मोहम्मद शमी ने झटके 5 विकेट। बुमराह ने आखिरी ओवर में केवल तीन रन दिए। 

6:49 PM आउट! 336 के स्कोर पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 54 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट। जसप्रीत बुमराह के खाते में पहला विकेट

6:44 PM शमी ने अपने स्पैल के आखिरी ओवर में 15 रन खर्च किए। 10 ओवर के स्पैल में उन्होंने 69 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। 

6:42 PM चौका! पहली गेंद पर विकेट, फिर चौका, फिर छक्का फिर चौका.. लगातार तीन बाउंड्री दे चुके हैं मोहम्मद शमी।

6:42 PM छक्का! मोहम्मद शमी को विकेट जरूर मिला लेकिन रन काफी दे रहे हैं। बेन स्टोक्स ने जड़ा एक फ्लैट छक्का।

6:41 PM चौका! जिस गेंद पर विकेट लिया उसी के अगली गेंद पर बेन स्टोक्स ने चौका जड़ा।

6:40 PM आउट! मोहम्मद शमी ने झटका पांचवा विकेट, क्रिस वोक्स 7 रन बनाकर आउट, 319 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। 

6:37 PM चौका! क्रिस वोक्स ने जसप्रीत बुमराह को जड़ा चौका। 

6:34 PM आउट! 310 के स्कोर पर इंग्लैंड का 5वां विकेट गिरा, जोस बटलर 8 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट, मोहम्मद शमी ने झटका चौथा विकेट। छक्का चौका जड़ चुके थे बटलर और एक बड़ा शॉट खेलना चाहते थे लेकिन शमी ने अपनी ही गेंद पर लपका कैच।

6:32 PM छक्का! मोहम्मद शमी के 47वें ओवर में बटलर ने चौके के बाद जड़ा छक्का। इस ओवर की तीसरी बाउंड्री।

6:31 PM चौका! मोहम्मद शमी की खराब गेंद और जोस बटलर ने इसे भी चौके लिए भेज दिया।  

6:29 PM चौका! बेन स्टोक्स ने 47वें ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी को जड़ा चौका। हार्दिक पांड्या ने लॉन्ग ऑन पर अच्छी कोशिश की लेकिन चौका नहीं रोक पाए।

6:28 PM 46वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने 4 रन दिए। इंग्लैंड 293/4

6:24 PM फिफ्टी! बेन स्टोक्स ने 38 गेंदों में जड़ी 19वीं वनडे फिफ्टी, बड़े स्कोर की तरफ इंग्लैंड। स्टोक्स 3 चौके और दो छक्के लगाए हैं। 

6:22 PM छक्का! जोस बटलर ने छक्के के साथ खोला खाता। बटलर अंत में किसी भी टीम के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। दूसरी ही गेंद पर जड़ा छक्का।

6:19 PM आउट! 277 के स्कोर पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा, मोहम्मद शमी ने जो रूट (44) को किया आउट। बड़ा शॉट खेलना चाहते ते रूट लेकिन हार्दिक पांड्या ने लपका एक शानदार कैच। शमी का ये तीसरा विकेट है। बल्लेबाजी के लिए आए हैं जोस बटलर।

6:17 PM हार्दिक पांड्या का एक शानदार स्पैल खत्म हुआ। 10 ओवर में भले ही उन्हें कोई विकेट न मिला हो लेकिन उन्होंने केवल 60 रन दिए। ऐसी पिच पर जहां हर गेंदबाजी की धुनाई हो रही है पांड्या ने अच्छी बॉलिंग की। 

6:13 PM चौका! बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला एक और चौका। हार्दिक पांड्या की लो फुलटॉस और उन्होंने पहुंचाया बाउंड्री पार।

6:11 PM 43वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने मात्र 3 रन दिए। 

6:08 PM युजवेंद्र चहल का स्पैल खत्म! चहल का दिन आज खराब रहा। उन्होंने 10 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 88 रन दिए। ये चहल के वनडे करियर का सबसे महंगा स्पैल है। 

6:06 PM चौका! हार्दिक पांड्या से मिसफील्डिंग हुई और गेंद चली गई चौके के लिए। 

6:05 PM छक्का! बेन स्टोक्स धमाकेदार पारी खेल रहे हैं। चहल अपने स्पैल का आखिरी ओवर करा रहे हैं और स्टोक्स ने पहली ही गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए छक्का जड़ दिया।

6:00 PM 40 ओवर का खेल हो चुका है। इंग्लैंड का स्कोर 245/3 है। अब गेंदबाजी के लिए आए हैं जसप्रीत बुमराह। क्रीज पर हैं बेन स्टोक्स (27) और जो रूट (33) 

5:57 PM छक्का! बेन स्टोक्स के बल्ले से निकला एक बेहद ही लंबा छक्का। स्टोक्स का स्विच हिट और चहल को जड़ा छक्का।

5:55 PM चौका! चहल अपना 9वां ओवर करा रहे हैं। लेकिन स्टोक्स ने रिवर्स स्वीप जड़कर पहली ही गेंद पर चौका बटोरा। 

5:47 PM चौका! बेन स्टोक्स का रिवर्स स्वीप और चहल को जड़ा एक शानदार चौका। काफी देर बाद इंग्लैंड के लिए कोई बाउंड्री आई। 

5:44 PM केएल राहुल इंजरी अपडेट! राहुल बाउंड्री पर कैच लपकते वक्त चोटिल हो गए थे। राहुल को अंदरूनी चोट है इसका मतलब है कि वे फील्ड से बाहर रहने के बावजूद किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। 

5:37 PM कुलदीप यादव के 10 ओवर का स्पैल पूरा हुआ। उन्होंने अपने 10 ओवर के स्पैल में 72 रन देकर एक बड़ा विकेट अपने नाम किया। जी हां, भले ही कुलदीप आज महंगे साबित रहे हों लेकिन उन्होंने जेसन रॉय को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई। 

5:32 PM शमी ने डाला विकेट मेडन ओवर। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए बेन स्टोक्स।

5:30 PM 34वां ओवर लेकर आए शमी ने तीसरी गेंद पर रणनीति के तरत इयोन मोर्गन को एक रन के निजी स्कोर पर किया आउट। फाइन लेग पर केदार जाधव ने पकड़ा कैच।

5:25 PM कुलदीप ने यह ओवर भी अच्छा निकाला और दो ही रन दिए। रॉय का विकेट गिरने के बाद भारत ने रनों पर लगाम लाई है। पिछले 5 ओवर में इंग्लैंड ने मात्र 13 ही रन बनाए हैं।

5:23 PM शमी का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिया मात्र एक ही रन। अगला ओवर डालेंगे कुलदीप यादव।

5:19 PM आउट! शमी ने दिलाई भारत को दूसरी सफलता, बेयरस्टो को 111 के निजी स्कोर पर किया आउट। बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए इयोन मोर्गन।

5:14 PM चहल की अच्छी वापसी, ओवर से दिए मात्र दो ही रन। गेंदबाजी में बदलाव शमी आए अटैक पर।

5:10 PM हार्दिक ने 30वें ओवर से दिए 6 रन इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 200 के पार। क्रीज पर बेयरस्टो 111 और रूट 20 रन बनाकर मौजूद। अटैक पर वापस आए युजवेंद्र चहल।

5:06 PM कुलदीप का शानदार ओवर, इस बार दिए दो रन।

5:03 PM शानदार गेंदबाजी करते हुए हार्दिक। इस ओवर से दिए मात्र तीन रन। हार्दिक ने अभी तक 6 ओवर में 36 रन दिए हैं। कुलदीप डालेंगे 29वां ओवर।

4:59 PM चौका! आखिरी गेंद पर एक बार फिर बेयरस्टो ने लगाया रिवर्स स्वीप और एक बार फिर मिले उन्हें चार रन। 108 रन की पारी में बेयरस्टो 10 चौके और 6 छक्के लगा चुके हैं।

4:58 PM चौका! 27वां ओवर लेकर आए कुलदीप की तीसरी गेंद पर रिवर्स स्वीप की मदद से एक बार फिर बेयरस्टो ने बटोरे चार रन।

4:57 PM 26वें ओवर की आखिरी गेंद पर एक रन लेकर बेयरस्टो ने पूरा किया अपना शतक। इस वर्ल्ड कप में शतक जड़ने वाले बेयरस्टो पांचवें इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं।

4:52 PM कुलदीप यादव ने इस ओवर से दिए 7 रन।

4:50 PM चौका! ओवर की दूसरी गेंद पर बेयरस्टो ने इस बार रिवर्स स्वीप की मदद से जड़ा चौका। बेयरस्टो अब 96 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

4:49 PM चौका! ओवर की आखिरी गेंद पर रूट को मिले चार रन, गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए धोनी के बगल से बाउंड्री तक गई। बुमराह के ओवर से आए 10 रन। कुलदीप डालेंगे अगला ओवर।

4:44 PM कुलदीप यादव का सफल ओवर समाप्त, ओवर से दिए तीन रन। बुमराह आए अटैक पर।

4:42 PM कुलदीप यादव लेकर आए पारी का 23वां ओवर और पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में 66 के निजी स्कोर पर आउट हुए रॉय। लॉन्ग ऑन पर जडेजा ने पकड़ा सूपर मैन कैच।

4:38 PM हार्दिक का एक और अच्छा ओवर, इस बाद दिए पांच ही रन। क्या यहां भारत केदार जाधव का इस्तेमाल करेगा या फिर विकेट के लिए बुमराह को अटैक पर लाएगा?

4:32 PM 21वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर बेयरस्टो ने छक्के से किया उनका स्वागत और इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर 150 के पार पहुंचा। कुलदीप के इस ओवर से भी आए 10 रन। हार्दिक डालेंगे अगला ओवर।

4:31 PM हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में रनों की गति पर लगाम लाई और 20वें ओवर से दिए मात्र चार ही रन। क्रीज पर बेयरस्टो 78 और रॉय 62 रन बनाकर मौजूद।

4:25 PM छक्कों में डील करते हुए बेयरस्टो, इस बार कुलदीप की चौथी गेंद पर डीप मिड विकेट की दिशा में जड़ा अपना पांचवा छक्का। हार्दिक पांड्या डालेंगे अगला ओवर।

4:23 PM छक्का! ओवर की पांच गेंदें डॉट करने के बाद बेयरस्टो ने आखिरी गेंद पर जड़ दिया शानदार छक्का। आज ये दोनों बल्लेबाज धुलाई करने के मूड से आए हैं।

4:21 PM कुलदीप के ओवर से आए 12 रन। अगला ओवर डालेंगे चहल।

4:19 PM ओवर की दूसरी गेंद पर दो रन लेकर अर्धशतक पूरा करने के बाद रॉय ने अगली ही गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया छक्का। रॉय अब 57 और बेयरस्टो 62 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

4:18 PM डिंक्स के बाद खेल शुरु, 17वां ओवर डालेंगे कुलदीप यादव।

4:13 PM छक्का! ओवर की आखिरी गेंद पर वाइड डिलिवरी पर बेयरस्टो ने जड़ा एक और छक्का। समय ड्रिंक्स ब्रेक का।

4:11 PM छक्का! चलह लेकर आए पारी का 16वां ओवर और तीसरी ही गेंद पर लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाकर पूरा किया उन्होंने अपना अर्धशतक। इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंचा।

4:08 PM चौक! कुलदीप के पहले ही ओवर से दूसरा चौका। इस बार बेयरस्टो ने वन बाउंस चौका जड़ा।

4:07 PM चौक! कुलदीप आए गेंदबाजी के लिए दूसरी ही गेंद पर रॉय ने स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा।

4:07 PM फाइनली कोहली ने कुलदीप को अटैक पर लगाया। अपना 50वां वनडे मैच खेल रहे हैं कुलदीप।

4:04 PM छक्का! जॉनी बेयरस्टो के बल्ले से निकला पहला छक्का। चहल को जड़ा छक्का। आज कोई भारतीय गेंदबाज प्रभावी नहीं दिख रहा है। 

4:03 PM चौका! इस बार जेसन रॉय ने चहल को जड़ा चौका। रॉय आज वापसी कर रहे हैं और क्या धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

3:58 PM चौका! एक के बाद बेयरस्टो ने हार्दिक पांड्या को जड़ा दूसरा चौका। पांड्या की शॉर्ट बॉल पर स्ट्रेट डाउन द ग्राउंड चौका जड़ा।

3:58 PM चौका! 13वां ओवर लेकर आए हार्दिक पांड्या को पहली ही गेंद पर बेयरस्टो ने जड़ा एक धमाकेदार चौका। 

3:57 PM 12वें ओवर में चहल ने 3 रन दिए। इंग्लिश ओपनिंग जोड़ी अब निर्भीक होकर खेल रही है। भारत को जल्द विकेट निकालना होगा। 

3:52 PM ओवर की चौथी गेंद पर रॉय आउट होने से बचे और अगली ही गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जड़ दिया इस पारी का पहला छक्का। आखिरी गेंद पर फिर रॉय ने खोले अपना हाथ और उसी दिशा में जड़ा चौका। हार्दिक ने पहले ओवर से दिए 13 रन इसी के साथ इंग्लैंड का स्कोर 50 के पार पहुंचा।

3:48 PM शमी ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और ओवर से एक ही रन दिया। गेंदबाजी में एक और बदलाव हुआ हार्दिक पांड्या आए 11वां ओवर लेकर।

3:43 PM शानदार गेंदबाजी करते हुए बुमराह, 9वां ओवर डाला मेडन। शमी वापस आए अटैक पर।

3:37 PM चौका! ओवर की पांचवी गेंद पर रॉय ने ऑफ साइड में जड़ दिया चौका और अगली ही गेंद पर उन्होंने ऑफ साइड की बॉल को घसीट कर डीप मिड विकेट में जड़ा चौका। रॉय अब 19 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं।

3:34 PM बुमराह की लाजवाब गेंदबाजी, अपने तीसरे ओवर से दिए मात्र दो ही रन। चहल डालेंगे अगला ओवर।

3:29 PM अपना एंड चेंज करके वापस अटैक पर आए जसप्रीत बुमराह।

3:28 PM चहल ने अपने पहले ओवर से दिए 7 रन।

3:26 PM चौका! ओवर की तीसरी गेंद पर बेयरस्टो ने खोले अपने हाथ और लॉन्ग ऑन की दिशा में जड़ दिया शानदार चौका।

3:25 PM गेंदबाजी में बदलाव, कोहली ने छठे ही ओवर में चहल को गेंदबाजी करने के लिए बुलाया।

3:24 PM शमी के ओवर से 9 रन आए। क्रीज पर बेयरस्टो 17 और रॉय 9 रन बनाकर मौजूद।

3:22 PM पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर एक बार फिर बेयरस्टो को मिला भाग्य का सहारा और गेंद एक बार फिर उनके बल्ले का अंदरुनी किनारे लेकर फाइन लेग पर बाउंड्री के पार गई।

3:18 PM चौका! ओवर की चौथी गेंद पर बेयरस्टो ने स्क्वायर ऑफ द विकेट जड़ा चौका और पहुंचे 9 के निजी स्कोर पर। चौथे ओवर से आए 5 रन।

3:14 PM चौका लगने के बाद शमी ने अगली चार गेंदों पर एक भी रन नहीं दिया। दूसरे ओवर से आए मात्र चार ही रन। बुमराह डालेंगे अगला ओवर।

3:11 PM पारी का तीसरा ओवर लेकर आए शमी के दूसरी गेंद पर बेयरस्टो को मिला भाग्य का सहारा, गेंद उनके बल्ले का अंदरुनी भाग पर लगते हुए फाइन लेग की दिशा में बाऊंड्री तक गई।

3:09 PM बुमराह के ओवर की पहली पांच गेंदें डॉट करने के बाद बेयरस्टो ने आखिरी गेंद पर थर्ड मैन की दिशा में लिया एक रन। क्रीज पर रॉय 8 और बेयरस्टो 1 रन बनाकर मौजूद।

3:05 PM पहले ओवर से आए 9 रन। दूसरा ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह।

3:03 PM पहले ही ओवर में चौकों की बरसात करते हुए जेसन रॉय, पहले दूसरी गेंद पर उन्होंने प्वॉइंट के बगल से चौका लगाया और फिर चौथी गेंद पर उन्होंने लॉन्ग ऑफ की दिशा में जड़ दिया शानदार चौका।

2:59 PM इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों के साथ मैदान पर उतरी टीम इंडिया, शमी करेंगे गेंदबाजी की शुरुआत।

टीम इंडिया प्लेयिंग 11- लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (c), ऋषभ पंत, केदार जाधव, एमएस धोनी (w), हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह।

इंग्लैंड प्लेयिंग 11- जेसन रॉय, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (c), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (w), क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, लियाम प्लंकेट, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड।

2:30 PM इयोन मोर्गन ने उछाला सिक्का, टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी करने का फैसला।

1:30PM टॉस, भारतीय समयानुसार टॉस दोपहर के 2:30 बजे होगा। 

 टीमें इस प्रकार हैं- 

भारत- लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (C), विजय शंकर, केदार जाधव, एमएस धोनी (W), हार्दिक पंड्या, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, रविंद्र जड़ेजा।  

इंग्लैंड- जेम्स विंस, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट, इयोन मोर्गन (C), बेन स्टोक्स, जोस बटलर (W), क्रिस वोक्स, मोइन अली, आदिल राशिद, जोफ्रा आर्चर, मार्क वुड, जेसन रॉय, लियाम प्लंकेट, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन।

 

Latest Cricket News