A
Hindi News पैसा मेरा पैसा इन 6 राज्यों में बनेंगे एक लाख 17 हजार सस्ते घर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

इन 6 राज्यों में बनेंगे एक लाख 17 हजार सस्ते घर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के अंतर्गत मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार सहित 6 राज्यों में एक लाख 17 हजार 814 सस्ते घर बनाने की मंजूरी दे दी है।

इन 6 राज्यों में बनेंगे एक लाख 17 हजार सस्ते घर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी- India TV Paisa इन 6 राज्यों में बनेंगे एक लाख 17 हजार सस्ते घर, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना- शहरी के अंतर्गत मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार सहित 6 राज्यों में 5,773 करोड़ रुपए के निवेश से एक लाख 17 हजार 814 सस्ते घर बनाने की मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें :NCR में अपने घर का सपना जल्‍द होगा पूरा, बिल्‍डर्स की 1 लाख अफोर्डेबल हाउस बनाने की योजना

केंद्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्रालय ने बताया कि इस राशि में 1,816 करोड़ की राशि केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी। मंत्रालय के अनुसार मध्यप्रदेश के 43 शहरों में 27,475 घर बनेंगे। इसके साथ ही राज्य में 2,09,36 सस्ते आवास बनाने को मंजूरी दी जा चुकी है। बिहार के 31 शहरों में 25,221 आवास बनाए जाएंगे। राज्य को अभी तक 88,254 सस्ते आवास बनाने की मंजूरी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़ें :रियल एस्टेट की खरीदारी और प्रॉपर्टी बेचने के उचित समय का ऐसे करें निर्धारण

झारखंड के 36 शहरों में 20,099 सस्ते घर बनाने की मंजूरी दी गई है। राज्य में अभी तक 64,555 सस्ते आवास बनाने का अनुमोदन किया गया है। ओडिशा में 2,115, कर्नाटक में 31,424, केरल में 11,480 सस्ते घर बनाने की मंजूरी दी गयी है।

केंद्र सरकार अभी तक देश भर में 17,60,507 सस्ते घर बनाने की मंजूरी दे चुकी है। इसके लिए 96 हजार 18 करोड़ रुपए का निवेश होगा जिसमें से 27 हजार 714 करोड़ रुपए केंद्र सरकार देगी।

मध्‍य प्रदेश के इन शहरों में बनेंगे सस्‍ते घर

भोपाल – 4,154

ग्‍वालियर – 3,120

धार – 1,800

खरगौण – 2,012

बुरहानपुर – 1,535

गदरवाड़ा – 1,366

खंडवा – 1,162

सेओनी – 902

धनपुरी – 739

बालाघाट – 716

ब्‍याओरा – 693

शाहडोरा – 691

डिंडोरी – 685

बिहार के इन शहरों में बनेंगे सस्‍ते आवास

पुर्णिया – 3,378

बिहार शरीफ – 2,625

किशनगंज – 2,490

गया – 2,429

मधुबनी – 1,798

शिवहर – 1,641

जामी – 1,023

बेनीपुर – 1,016

गोगरी-जमालपुर – 986

रक्‍सौल – 842

वरसालीगंज – 674

झारखंड के इन शहरों में बनेंगे 20,099 सस्‍ते घर

रांची – 2,668

देवघर – 2,192

धनबाद – 1,905

झूमरी तिलैया – 1,393

लोहरदगा – 1,099

मधुपुर – 1,292

चास – 1,249

मेदिनीनगर – 867

गुमला – 630

चाइबासा – 644

Latest Business News