A
Hindi News पैसा बाजार अमेरिका में ब्‍याज दर बढ़ने से शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्‍स खुलते ही 263 अंक लुढ़का और निफ्टी 73 अंक गिरा

अमेरिका में ब्‍याज दर बढ़ने से शेयर बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्‍स खुलते ही 263 अंक लुढ़का और निफ्टी 73 अंक गिरा

अमेरिका में ब्याज दरों में वृद्धि के फैसले से एशियाई बाजारों सहित भारतीय स्टॉक मार्केट में भी निराशा छा गई। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्स 263 अंक लुढ़क गया।

<p>Stock Market</p>- India TV Paisa Stock Market

अमेरिका में ब्‍याज दरों में वृद्धि के फैसले से एशियाई बाजारों सहित भारतीय स्‍टॉक मार्केट में भी निराशा छा गई। आज बाजार खुलते ही सेंसेक्‍स 263 अंक लुढ़क गया। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी 71 अंक लुढ़क कर खुला। बता दें कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने कल रात ब्‍याज दरों में .25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है। अमेरिकी फेड ने कर्ज की ब्‍याज दरें 2.25 से बढ़ाकर 2.5 कर दी है। फिलहाल (सुबह 10.20 बजे) बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स 168 अंकों की गिरावट के साथ 36316 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 51 अंकों की गिरावट के साथ 10916 अंकों पर कारोबार कर रहा है। 

आज सबसे तेजी से बढ़ने वाले शेयरों में सेंट्रल बैंक का शेयर है, यह कल के स्‍तर से 7.1 फीसदी तेजी दिखा रहा है। वहीं जेके टायर और राष्‍ट्रीय कैमिकल के शेयर 6 फीसदी ऊपर हैं। बीईएमएल का शेयर भी 5 फीसदी से ज्‍यादा की तेजी दिखा रहा है। वहीं नेशनल एल्‍युमिनियम का शेयर 3 फीसदी की गिरावट दिखा रहा है। हिंडाल्‍को का शेयर भी करीब 2.5 फीसदी नीचे है। 

एशियाई बाजारों में भी गिरावट

एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। हांगकांग के हैंग-सेंग में सबसे ज्यादा गिरावट है। हैंग-सेंग 291 प्वाइंट यानि 2.30% की गिरावट के साथ 25,574.32 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई 520 प्वाइंट यानि 2.48% की गिरकर 20,470.82 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं चीन के शंघाई कंपोजिट में भी कमजोरी है। शंघाई कंपोजिट 20 प्वाइंट की गिरावट के साथ 2,528.73 पर कारोबार कर रहा है।

रुपये की कमजोर शुरुआत, 70.68 पर खुला

लगातार 3 दिन की बढ़त के बाद रुपये की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 28 पैसे टूटकर 70.68 के स्तर पर खुला। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये में बुधवार को मजबूती देखने को मिली थी। रुपया कल 4 पैसे की बढ़त के साथ 70.40 के स्तर पर बंद हुआ था।

Latest Business News