A
Hindi News पैसा बाजार शेयर बाजार: जानिए पिछले 1 साल में किस शेयर ने मालामाल किया और किसमें लगाया पैसा डूबा

शेयर बाजार: जानिए पिछले 1 साल में किस शेयर ने मालामाल किया और किसमें लगाया पैसा डूबा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से लगभग 19 कंपनियां में लगा पैसा पिछले एक साल के दौरान घटा है

38 per cent companies of Nifty gives negative return in last one year- India TV Paisa 38 per cent companies of Nifty gives negative return in last one year

नई दिल्ली। देश के शेयर बाजारों में लिस्ट सबसे बड़ी कंपनियों के इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी आय दिन नई रिकॉर्ड ऊंचाई को छू रहे हैं, लेकिन इनके रिकॉर्ड स्तर पर जाने के बावजूद कई कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने पिछले 1 साल में निगेटिव रिटर्न दिया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की 50 कंपनियों में से लगभग 19 कंपनियां में लगा पैसा पिछले एक साल के दौरान घटा है।

1 साल में सेंसेक्स 20% और निफ्टी 16% बढ़ा

पिछले 1 साल के दौरान सेंसेक्स में करीब 20 प्रतिशत का उछाल आया है और 1 साल पहले यानि 9 अगस्त 2017 को सेंसेक्स 31797 के स्तर पर बंद हुआ था और आज यानि 9 अगस्त 2018 को यह 38024 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ है। निफ्टी में भी पिछले 1 साल के दौरान लगभग 16 प्रतिशत की तेजी आई है, 1 साल पहले निफ्टी 9908 के स्तर पर बंद हुआ था और आज  11470 पर बंद हुआ है।

निफ्टी के इन शेयरों में लगाया पैसा घटा

सेंसेक्स और निफ्टी में आई इस तेजी के बावजूद इनमें लिस्ट कई कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है। निफ्टी पर पिछले 1 साल के दौरान सबसे ज्यादा घटने वाला शेयर टाटा मोटर्स है जिसमें 37 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी की वजह से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के शेयरों में भी भारी गिरावट आई है।

इन शेयरों में पैसा लगाने से हुई जोरदार कमाई

निफ्टी की करीब 38 प्रतिशत कंपनियों में पिछले 1 साल के दौरान गिरावट के बावजूद बाकी ज्यादातर कंपनियों के शेयरों ने काफी अच्छा रिटर्न दिया है। 1 साल के दौरान निफ्टी पर सबसे अच्छा रिटर्न देने वाली कंपनियों में टेक महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और गेल के शेयर रहे।

निफ्टी के 50 शेयरों में से किसमें हुई कमाई और किसमें हुआ घाटा?

 

Company Name Today Price One year Back Price Return (%)
Adani Ports 380 396 -4.0404
Asian Paints Ltd. 1433 1155 24.06926
Axis Bank Ltd. 616 488 26.22951
Bajaj Auto Ltd. 2655 2833 -6.28309
Bajaj Finance Ltd. 2850 1700 67.64706
Bajaj Finserv Ltd. 7124 5113 39.33112
BPCL 398 495 -19.596
Bharti Airtel Ltd. 388 416 -6.73077
Bharti Infratel Ltd. 296 351 -15.6695
Cipla Ltd. 661 561 17.82531
Coal India Ltd. 283 242 16.94215
Dr. Reddy's Laboratories Ltd. 2259 2046 10.41056
Eicher Motors Ltd. 27999 31520 -11.1707
GAIL (India) Ltd. 380 285 33.33333
Grasim Industries Ltd. 1014 1090 -6.97248
HCL Technologies Ltd. 966 878 10.02278
HDFC Bank Ltd. 2144 1764 21.54195
Hero MotoCorp Ltd. 3301 3884 -15.0103
Hindalco Industries Ltd. 225 239 -5.85774
HPCL 294 430 -31.6279
Hindustan Unilever Ltd. 1764 1183 49.11243
HDFC 1989 1731 14.90468
I T C Ltd. 304 272 11.76471
ICICI Bank Ltd. 345 282 22.34043
Indiabulls Housing Finance Ltd. 1380 1160 18.96552
Indian Oil Corporation Ltd. 169 206 -17.9612
IndusInd Bank Ltd. 2008 1636 22.73839
Infosys Ltd. 1389 969 43.34365
Kotak Mahindra Bank Ltd. 1291 992 30.14113
Larsen & Toubro Ltd. 1304 1290 1.085271
Lupin Ltd. 843 953 -11.5425
Mahindra & Mahindra Ltd. 940 695 35.2518
Maruti Suzuki India Ltd. 9235 7669 20.41987
NTPC Ltd. 160 173 -7.51445
Oil & Natural Gas Corporation Ltd. 174 165 5.454545
Power Grid Corporation of India Ltd. 190 221 -14.0271
Reliance Industries Ltd. 1231 799 54.06758
State Bank of India 319 302 5.629139
Sun Pharmaceutical Industries Ltd. 584 474 23.20675
Tata Consultancy Services Ltd. 1985 1250 58.8
Tata Motors Ltd. 260 416 -37.5
Tata Steel Ltd. 587 569 3.163445
Tech Mahindra Ltd. 658 393 67.43003
Titan Company Ltd. 940 609 54.3514
UPL Ltd. 644 829 -22.316
UltraTech Cement Ltd. 4280 3997 7.08031
Vedanta Ltd. 230 299 -23.0769
Wipro Ltd. 280 286 -2.0979
Yes Bank Ltd. 384 348 10.34483
Zee Entertainment Enterprises Ltd. 536 538 -0.37175

Note: शेयरों के भाव में हल्का बदलाव हो सकता है क्योंकि भाव दोपहर को उस समय लिया गया है जब ट्रेडिंग हो रही थी

 

Latest Business News