A
Hindi News पैसा गैजेट Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

Xiaomi Redmi 4 की पहली फ्लैश सेल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Xiaomi ने बताया है कि सेल में मात्र 8 मिनट के भीतर ढाई लाख Redmi 4 स्‍मार्टफोन बिक गए।

Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4- India TV Paisa Xiaomi की एक और रिकॉर्डतोड़ फ्लैश सेल, 8 मिनट में बिक गए 2.5 लाख Redmi 4

नई दिल्‍ली। चाइनीज कंपनी Xiaomi अपनी धमाकेदार फ्लैश सेल के लिए हमेशा से जानी जाती है। कंपनी ने मंगलवार को हुई Xiaomi Redmi 4 स्‍मार्टफोन की पहली फ्लैश सेल में एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। Xiaomi ने ट्विटर के माध्‍यम से बताया है कि सेल में मात्र 8 मिनट के भीतर ढाई लाख Redmi 4 स्‍मार्टफोन बिक गए। फोन की यह सेल अमेजन इंडिया और कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर दोपहर 12 बजे लगाई गई थी। सेल शुरू होते ही अमेजन पर ग्राहकों का दबाव इतना बढ़ गया कि कुछ समय के लिए साइट भी बैठ गई। जिसके चलते बहुत से कस्‍टमर्स आज फोन खरीदने से चूक गए।

Howzat!! It’s a hat-trick! Redmi Note 4 followed by Redmi 4A and now Redmi 4. Can’t thank all you #MiFans enough for so much love!

Latest Business News