A
Hindi News पैसा गैजेट Flipkart Mobiles Bonanza Sale: आज से इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, देखिए लिस्ट

Flipkart Mobiles Bonanza Sale: आज से इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट, देखिए लिस्ट

फ्लिपकार्ट नॉक-आउट सेल: स्मार्टफोन खरीदने का आखिरी मौका - फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि मोबाइल्स बोनांजा सेल की शुरुआत आज (17 जून) से होगी जो की 21 जून तक चलेगी। इसी के साथ Flipkart ने कुछ ऑफर्स के बारे में जानकारी भी दी है।

Flipkart Mobile Bonanza Sale 17 june to 21st june 2019 - India TV Paisa Flipkart Mobile Bonanza Sale 17 june to 21st june 2019 

नई दिल्ली। फ्लिपकार्ट नॉक-आउट सेल: ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट एक बार फिर Mobiles Bonanza sale लेकर आई है। फ्लिपकार्ट की मोबाइल्स बोनांजा सेल की शुरुआत आज (17 जून) से हो गई है जो 21 जून तक चलेगी। इसी के साथ Flipkart ने कुछ ऑफर्स के बारे में जानकारी भी दी है। ऐसे में, अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो हो सकता है कि आपको इस सेल में कुछ अच्छा ऑफर मिल जाए। सेल के दौरान किन स्मार्टफोन पर छूट दी जाएगी, हम आपको यहां उसके बारे में जानकारी दे रहे हैं।

इन smartphones पर मिल रहा ऑफर
  • Redmi 6, सेल के दौरान ये स्मार्टफोन 7,499 रुपये तक की कीमत में उपलब्ध होगा।
  • Realme 3 सेल के दौरान 8,999 रुपये में मौजूद होगा।
  • Honor 7s को ग्राहक सेल के दौरान 5,499 रुपये में खरीद पाएंगे।
  • Honor 9N की कीमत सेल के दौरान 8,999 रुपये रहेगी।
  • Realme 3 Pro को Rs 13,999 में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Samsung Galaxy J6 को आप सेल के चलते 9,490 रुपए में खरीद पाएंगे।
  • Asus Max Pro M1 लेने की प्लानिंग थी, तो यह फोन आपको सेल में 8,499 रुपए में मिलेगा।
  • Redmi Note 6 Pro को अब तक की सबसे कम कीमत 13,999 रुपए में सेल किया जाएगा।
  • Honor 9i 8,999 रुपए के प्राइज टैग के साथ सेल में उपलब्ध होगा।
  • Redmi Note 7S इस सेल में बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Mobiles Bonanza sale में मिलने वाली कुछ बेस्ट डील्स में से एक Poco F1 पर है। Poco F1 को सेल में 17,999 रुपए की शुरूआती कीमत में खरीदा जा सकेगा।
  • इसी तरह फ्लिपकार्ट सेल में Asus Z5 को ग्राहक 21,999 रुपए में खरीद पाएंगे। यह प्राइस ड्रॉप Asus 6Z के आने के कारण भी है।
  • फ्लिपकार्ट सेल में Samsung Galaxy A50 की बिक्री 18,490 रुपये में होगी।
  • शाओमी का पॉपुलर Redmi Note 5 Pro 11,999 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • Redmi Note 5 Pro इस सेल में 11,999 रुपए की शुरूआती कीमत में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • Apple iPhone मॉडलों पर भी बड़ी छूट मिलेगी। ग्राहक iPhone X को इस सेल के दौरान Flipkart पर 66,499 रुपए में खरीद पाएंगे।
  • Samsung के पुराने फ्लैगशिप Galaxy Note 8 को 36,990 रुपए में खरीदा जा सकेगा।
  • इसी तरह Samsung Galaxy S8 सेल के दौरान 30,990 रुपये में उपलब्ध होगा।
  • अंत में LG V40 ThinQ की बात करें तो इसे सेल के दौरान 39,999 रुपए में खरीदा जा सकेगा। 

Flipkart ने Sale के लिए Axis Bank के साथ की पार्टनरशिप

Mobiles Bonanza sale के लिए Flipkart ने Axis Bank के साथ पार्टनरशिप की है। एक्सिस बैंक डेबिट या क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर खरीदार को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इसी के साथ, EMI ट्रांजैक्शंस पर FLipkart Rs 250 का अतिरिक्त ऑफ दे रहा है।

Latest Business News