A
Hindi News पैसा बिज़नेस मुंबई में 81.93 रुपए पहुंचे पेट्रोल के दाम, दिल्‍ली में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

मुंबई में 81.93 रुपए पहुंचे पेट्रोल के दाम, दिल्‍ली में टूटा 5 साल का रिकॉर्ड

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी के चलते भारत में भी कीमतों में उफान आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82 रुपए प्रति लीटर पहुंचने वाली हैं।

<p>Petrol</p>- India TV Paisa Petrol

नई दिल्‍ली। अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में तेजी के चलते भारत में भी कीमतों में उफान आ रहा है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल की कीमत 82 रुपए प्रति लीटर पहुंचने वाली हैं। वहीं दिल्‍ली में भी पेट्रोल की कीमतें उफान पर हैं। दिल्‍ली में पिछले पांच वर्षों में पेट्रोल का उच्‍चतम स्‍तर दर्ज किया गया है। दिल्‍ली में पेट्रोल के दाम 74.08 पैसे पहुंच चुके हैं। यह 2014 के बाद का सबसे उच्‍चतम स्‍तर है। वहीं दिल्ली में डीजल की कीमत भी 65.31 रुपए प्रति लीटर तक पहुंच गई है। यह दिल्‍ली में डीजल का उच्‍चतम स्‍तर है।

Diesel

अंतरराष्‍ट्रीय बाजार की बात करें तो पिछले एक हफ्ते में क्रूड की कीमतें 3 डॉलर से अधिक बढ़ चुकी हैं। लेकिन उसके मुकाबले भारत में पेट्रोल की कीमतों में उतना उफान नहीं आया है। इसके पीछे कर्नाटक चुनाव को भी अहम कारण मना जा रहा है। हालांकि पेट्रोलियम कंपनियां इससे मना कर रही हैं। लेकिन दाम न बढ़ाने का दबाव उनकी बैलेंस शीट पर पड़ रहा है। जिसका असर ऑयल कंपनियों के टूटते शेयरों पर दिख रहा है।

Petrol

Latest Business News