A
Hindi News पैसा बिज़नेस चुनाव परिणाम के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में निरंतर जारी है वृद्धि, जानिए क्‍या है आज का भाव

चुनाव परिणाम के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम में निरंतर जारी है वृद्धि, जानिए क्‍या है आज का भाव

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.86 रुपए, 73.92 रुपए, 77.47 रुपए और 74.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

Petrol, Diesel Prices Hiked Today, Check Latest Fuel Rates- India TV Paisa Image Source : PETROL, DIESEL PRICES Petrol, Diesel Prices Hiked Today, Check Latest Fuel Rates

नई दिल्‍ली। पेट्रोल के दाम में वृद्धि का सिलसिला मंगलवार को लगातार पांचवें दिन जारी रहा, इसके साथ ही एक दिन के विराम के बाद डीजल की कीमतों में भी वृद्धि हो गई। तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में नौ पैसे प्रति लीटर, जबकि चेन्नई में 19 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है, जबकि डीजल के दाम में चारों महानगरों में पांच पैसे की वृद्धि हुई है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.86 रुपए, 73.92 रुपए, 77.47 रुपए और 74.69 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। हालांकि डीजल के दाम चारों महानगरों में क्रमश: 66.69 रुपए, 68.45 रुपए, 69.88 रुपए और 70.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

इस महीने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमत अपेक्षाकृत रूप से सामान्‍य रही है। सभी तेल कंपनियों के पेट्रोल पंपों पर तेल की कीमतें एक जैसी ही हैं। तेल की कीमतें हर रोज अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख के हिसाब से बदलती हैं। कीमतों में बदलाव हर रोज सुबह 6 बजे होता है। इसलिए पेट्रोल पंप पर जाने से पहले एक बार पेट्रोल की कीमतें चेक जरूर कर लें।

Latest Business News