Hindi News पैसा बिज़नेस केरल बाढ़ से पीडि़त पॉलिसी धारकों को एलआईसी ने दी बड़ी राहत, क्‍लेम की प्रक्रिया को बनाया आसान

केरल बाढ़ से पीडि़त पॉलिसी धारकों को एलआईसी ने दी बड़ी राहत, क्‍लेम की प्रक्रिया को बनाया आसान

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने न सिर्फ क्‍लेम की प्रक्रिया को आसान बना दिया है बल्कि पॉलिसी धारकों को प्रीमियम का भुगतान करने के लिए अतिरिक्‍त 30 दिनों का समय भी दिया है।

LIC- India TV Paisa LIC

नई दिल्‍ली। केरल में आई बाढ़ ने भयंकर तबाही मचाई है। जान और माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने न सिर्फ क्‍लेम की प्रक्रिया को आसान बना दिया है बल्कि पॉलिसी धारकों को प्रीमियम का भुगतान करने के लिए अतिरिक्‍त 30 दिनों का समय भी दिया है।

एलआईसी के अनुसार, उसके जोन, डिविजन ओर ब्रांच के अधिकारी फुल अलर्ट पर हैं और वे राज्‍य और जिला प्राधिकरणों के संपर्क में हैं ताकि बाढ़ की वजह से होने वाले क्‍लेम का सेटलमेंट जल्‍दी किया जा सके।

एलआईसी ने कहा है कि जिन पॉलिसी धारकों की मृत्‍यु केरल की बाढ़ के कारण हुई है, वे क्‍लेम करते समय मृत्‍यु प्रमाणपत्र की जगह अधिकृत सरकारी अधिकारी द्वारा जारी प्रमाणपत्र या सरकार से मिले मुआवजे का सबूत पेश कर सकते हैं। खास मामलों में एजेंट या डेवलपमेंट ऑफिसर भी पॉलिसी धारक की मृत्‍यु को प्रमाणित कर सकते हैं। पॉलिसी की अवधि चाहे जो भी रही हो उसके लिए क्‍लेम की जांच नहीं की जाएगी।

किसी भी तरह की मदद के लिए पॉलिसी धारक नीचे लिखे नोडल अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

अधिकारी का नाम

मोबाइल नंबर

जिला

Ms. R Rajasree

9482419551

Thiruvananthapuram

Mr. K Rajkumar

9496301011

Kollam

Mr. Sunil Mathew

9961993580

Patthanamthitta

Mr. Sreedev

9746817205

Allappuzha

Mr. Rajgopala Kamath

9847167946

Kottayam

Mr. Sijo Jose

9895884618

Idukki

Mr. B Ajeesh

8075947267

Ernakulam

Mr. M.R Jayan

9447315770

Thrissur

Mr. Hariprasad

9447839123

Palakkad

Mr. P.Ramakrishnan

9496710567

Kozhikode

Mr. P C Babu

9496220783

Wayanad

Mr. M C Madhusoodhanan

9446024966

Malappuram

Mr. P M Govind

9496414055

Kannur

Mr. V K Sabu

9447951431

Kasargode

Mr. M Sasikumar

9447468899

Mahe

 

Latest Business News