A
Hindi News पैसा बिज़नेस ब्रिटेन को पछाड़ भारत अगले साल तक बन सकता है 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : वित्त मंत्री अरुण जेटली

ब्रिटेन को पछाड़ भारत अगले साल तक बन सकता है 5वीं बड़ी अर्थव्यवस्था : वित्त मंत्री अरुण जेटली

अगले साल हम ब्रिटेन को पीछ़े छोड़ देंगे। इस तरह हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे

India set to become world’s 5th largest economy next year says Finance Minister Arun Jaitley- India TV Paisa India set to become world’s 5th largest economy next year says Finance Minister Arun Jaitley

नई दिल्ली। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आज कहा कि भारत अगले साल ब्रिटेन को पछ़ाड़कर दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है। उन्होंने कहा कि इस साल आकार के लिहाज से हमने फ्रांस को पीछे छोड़ा है। अगले साल हम ब्रिटेन को पीछ़े छोड़ देंगे। इस तरह हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएंगे।

वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया की अन्य अर्थव्यवस्थाओं की वृद्धि की रफ्तार धीमी है। उन्होंने कहा कि भारत में अगले 10 से 20 साल में दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में आने की क्षमता है। पिछले महीने ही विश्व बैंक ने भारत को दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया था। विश्व बैंक के मुताबिक भारतीय अर्थव्यवस्था 2.59 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बन गई है।

मौजूदा समय में ब्रिटेन दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है लेकिन वह भारत से थोड़ा ही आगे है, विश्व बैंक के मुताबिक ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था का आकार 2.62 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर है। ब्रिटेन से आगे चौथे नंबर पर 3.67 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी के साथ जर्मनी, तीसरे पर 4.87 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी के साथ जापान, दूसरे पर 12.23 लाख करोड़ के साथ चीन और  पहले पर 19.39 लाख करोड़ के साथ अमेरिका है।

Latest Business News