A
Hindi News पैसा बिज़नेस Hyundai ने मार्च में बेच डाली 60507 कारें, Mahindra ने बेचे 62077 वाहन

Hyundai ने मार्च में बेच डाली 60507 कारें, Mahindra ने बेचे 62077 वाहन

चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (HMIL) की मार्च 2018 में कुल बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 60,507 इकाई पर पहुंच गयी है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 55,614 वाहन बेचे थे।

Hyundai, Mahindra and Ashok Leyland Sales Figure of March 2018- India TV Paisa Hyundai, Mahindra and Ashok Leyland Sales Figure of March 2018

नई दिल्ली चार पहिया वाहन निर्माता कंपनी Hyundai Motor India Limited (HMIL) की मार्च 2018 में कुल बिक्री 8.8 प्रतिशत बढ़कर 60,507 इकाई पर पहुंच गयी है। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी ने 55,614 वाहन बेचे थे। HMIL ने बयान में कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी घरेलू बिक्री 7.3 प्रतिशत बढ़कर 48,009 इकाई रही जबकि मार्च 2017 में कंपनी ने घरेलू बाजार में 44,757 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी का निर्यात मार्च महीने में 15.1 प्रतिशत बढ़कर12,498 इकाई हो गया।

मार्च 2017 में Hyundai ने 10,857 वाहनों का निर्यात किया था। वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी की बिक्री 5.2 प्रतिशत बढ़कर 5,36,241 इकाई पर पहुंच गयी है। पिछले साल इसी अवधि में बिक्री 5,09,707 इकाई थी।

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मार्च में बिक्री 10 प्रतिशत बढ़ी

कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा (एम एंड एम) की मार्च महीने में कुल बिक्री 10 प्रतिशत बढ़कर 62,077 इकाई पर पहुंच गई है। पिछले साल इसी महीने कंपनी ने 56,202 वाहनों की बिक्री की थी। कंपनी ने बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज को दी नियामकीय जानकारी में कहा कि मार्च में घरेलू बाजार में उसकी बिक्री10 प्रतिशत बढ़कर 58,653 इकाई पर पहुंच गई है, जो कि पिछले साल इसी महीने 53,493 इकाई थी।

मार्च में Mahindra & Mahindra का निर्यात 26 प्रतिशत बढ़कर 3,424 इकाई हो गया है। एक साल पहले इसी अवधि में उसने 2,709 वाहनों का निर्यात किया था। आलोच्य अवधि में यात्री वाहन बिक्री पिछले साल 25,523 इकाई से बढ़कर इस साल 26,555 इकाई हो गयी। इसमें चार प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं, उसकी वाणिज्यिक वाहन बिक्री 11 प्रतिशत बढ़कर2 5,496 इकाई पर पहुंच गयी है, जो पिछले साल इसी अवधि में 22,908 इकाई थी।

वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी की कुल बिक्री 8 प्रतिशत बढ़कर 5,49,154 इकाई पर पहुंच गयी है। इससे पिछले वित्त वर्ष में उसने 5,07,598 वाहन बेचे थे।

अशोका लेलैंड की मार्च में बिक्री 23 प्रतिशत बढ़कर 22,453 इकाई पहुंची

हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोका लेलैंड की मार्च में बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 22,453 इकाई हो गयी है। एक साल पहले इस अवधि में कंपनी ने18,701 वाहन बेचे थे। कंपनी ने नियामकीय जानकारी में कहा कि मार्च में उसकी मध्यम एवं भारी वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 17,057 इकाई हो गयी, जो कि एक साल इसी अवधि में 15,277 इकाई थी।

वहीं, कंपनी के हल्के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 58 प्रतिशत बढ़कर 5,396 इकाई हो गयी। मार्च 2017 में उसने 3,424 हल्के वाहन बेचे थे। वित्त वर्ष 2017-18 में कंपनी की कुल बिक्री बढ़कर 1,74,873 इकाई रही, जो कि इसकी पिछले वित्त वर्ष में 1,45,085 इकाई थी। कुल बिक्री में 21 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।

Latest Business News