A
Hindi News पैसा बिज़नेस दो महीने बाद GST कलेक्‍शन में आया उछाल, दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपए का हुआ राजस्‍व संग्रह

दो महीने बाद GST कलेक्‍शन में आया उछाल, दिसंबर में 86,703 करोड़ रुपए का हुआ राजस्‍व संग्रह

जीएसटी कलेक्‍शन में लगातार दो महीने की गिरावट देखने के बाद दिसंबर महीने के लिए इसमें वृद्धि दर्ज की गई है।

GST Collection - India TV Paisa GST Collection

नई दिल्‍ली। आम बजट पेश करने से पहले राजस्‍व में गिरावट से परेशान मोदी सरकार के लिए आज बड़ी खुशखबरी आई है। जीएसटी कलेक्‍शन में लगातार दो महीने की गिरावट देखने के बाद दिसंबर महीने के लिए इसमें वृद्धि दर्ज की गई है। वित्‍त मंत्रालय ने कहा है कि 25 जनवरी तक दिसंबर महीने के लिए कुल 86,703 करोड़ रुपए का जीएसटी प्राप्‍त हुआ है।

इससे पहले सितंबर महीने के लिए सरकार को 92,150 करोड़ रुपए का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ था, जो अभी तक का सर्वाधिक स्‍तर है। इसके बाद अक्‍टूबर में जीएसटी कलेक्‍शन घटकर 83,346 करोड़ रुपए रह गया। नवंबर में इसमें और गिरावट आई और इस महीने सरकार को केवल 80,808 करोड़ रुपए का राजस्‍व प्राप्‍त हुआ।

वित्‍त मंत्रालय ने बताया कि 24 जनवरी, 2018 तक जीएसटी के तहत एक करोड़ करदाता पंजीकृत हो चुके हैं, जिसमें से 17.11 लाख कंपोजिशन डीलर हैं। वित्‍त मंत्रालय ने ट्विट कर बताया कि 24 जनवरी 2018 तक दिसंबर-2017 के लिए कुल 56.30 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न फाइल किए गए हैं।

Latest Business News