A
Hindi News पैसा ऑटो मारुति सुजुकी ने पेश किया अपनी दमदार एमपीवी अर्टिगा का नया अवतार, कंपनी ने किए ये बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी ने पेश किया अपनी दमदार एमपीवी अर्टिगा का नया अवतार, कंपनी ने किए ये बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी की अर्टिगा ने भारतीय बाजार में खास जगह बना रखी है। यह भारत की सबसे किफायती एमपीवी में से एक है, जो 7 और 8 सीटर विकल्‍प में भारतीय परिवार को एक साथ ले जाने की काबलियत रखती है। अब कंपनी ने नई जेनेरेशन की अर्टिगा एमपीवी से पर्दा उठा लिया है।

<p>ertiga</p>- India TV Paisa ertiga

नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी की अर्टिगा ने भारतीय बाजार में खास जगह बना रखी है। यह भारत की सबसे किफायती एमपीवी में से एक है, जो 7 और 8 सीटर विकल्‍प में भारतीय परिवार को एक साथ ले जाने की काबलियत रखती है। अब कंपनी ने नई जेनेरेशन की अर्टिगा एमपीवी से पर्दा उठा लिया है। मारुति की पैरेंट कंपनी सुजुकी मोटर्स ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में अपनी नई अर्टिगा को शोकेस किया है। जल्‍द ही इसे इंडोनेशिया के साथ भारत के बाजार में भी लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी ने अपनी मौजूदा अर्टिगो के मुकाबले अपडेट वर्जन में कई खास बदलाव किए हैं। आपको बता दें कि इंडोनेशिया में भारत में बनी अर्टिगा ही पेश की गई है।

कंपनी की ये कार फ्रंट से काफी बोल्‍ड नजर आ रही है। यह काफी कुछ टोयोटा इनोवा क्रिस्‍टा जैसी खिती है। इसकी अंडरपिनिंग स्वि‍फ्ट, डिजायर और बलेनो से ली गई है। कार में नई क्रोम ग्रिल का प्रयोग किया गया है। साथ ही इसमें प्रोजेक्‍टर हैडलैंप का प्रयोग किया गया है। कार में नया बंपर देखने को मिलेगा। नई अर्टिगा में नए आकार के फॉग लैंप मिलेंगे। वहीं रियर साइड की बात करें तो इसमें एल आकार की टेल लैंप मिलेंगी। ये टेल लैंप होंडा की डब्‍ल्‍यू आरवी में भी दिखाई देती हैं। 

बात करें इसके इंजन की तो इसमें नई जनरेशन अर्टिगा में 1.5-लीटर K15B, डीओएचसी, वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया है जो कि 104 बीएचपी की पावर जेनरेट करता है। वहीं इसका टॉर्क 138  न्‍यूटन मीटर का है। कंपनी ने कार में लगे इंजन को 5-स्पीड मैन्युअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियाबॉक्स से लैस किया है। भारतीय संदर्भ में देखें तो कार के साथ समान इंजन और वही अपडेट्स दिए जा सकते हैं। आप को बता दें कि मारुति फिलहाल भारत में इस कार को 1.4-लीटर इंजन के साथ बेच रही है।

जहां तक अर्टिगा का सवाल है यह भारत के साथ ही इंडोनेशिया के बाजार में भी काफी मशहूर है। कंपनी ने अर्टिगा को इंडोनेशिया और भारत के बाजार में 2012 में उतारा था। कंपनी की मानें तो फरवरी 2018 तक अर्टिगा की 6,76,000 यूनिट बेच दी गई हैं। जिसमें भारत और इंडोनेशिया के साथ दुनियाभर के 70 देशों में किया गया निर्यात शामिल है। 

Latest Business News