A
Hindi News महाराष्ट्र मुंबई मुंबई: अंधेरी के यारी रोड पर इमारत की चौथी मंजिल में आग के बाद सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, एक घायल

मुंबई: अंधेरी के यारी रोड पर इमारत की चौथी मंजिल में आग के बाद सिलेंडर ब्‍लास्‍ट, एक घायल

मुंबई में सिलेंडर ब्लास्ट की खबर है। यहां अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग में आज आग लग गई। आग के चलते यहा रखे गैल सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

<p>Mumbai Fire</p>- India TV Hindi Image Source : ANI Mumbai Fire

मुंबई में सिलेंडर ब्‍लास्‍ट की खबर है। यहां अंधेरी के यारी रोड एरिया में स्थित माजिल मस्जिद चौक पर स्थित सरिता बिल्डिंग में आज आग लग गई। आग के चलते यहा रखे गैल सिलेंडर में ब्‍लास्‍ट हो गया। धमाके के चलते इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक व्‍यक्ति के घायल होने की खबर है। घायल को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार आग बिल्‍डिंग की चौथी मंजिल पर लगी है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की पांच गाडि़यों को मौके पर भेजा गया है। पुलिस भी मौके पर मौजूद हैं।