A
Hindi News लाइफस्टाइल सैर-सपाटा World Tourism Day 2018: ये है दुनिया के बेहतरीन घूमने की जगह, जहां आपको मिलेगी सुकुन और शांति

World Tourism Day 2018: ये है दुनिया के बेहतरीन घूमने की जगह, जहां आपको मिलेगी सुकुन और शांति

हम आपको बता रहें है दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह। जहां पर आप नेचर का पूरा आनंद उठा सकते है। जानिए दुनिया की सबसे बेस्ट जगहों के बारें में।

travel- India TV Hindi travel

नई दिल्ली: हर साल 27 सिंतबर को विश्व पर्यटन दिवस( World Tourism Day) मनाया जाता है। घूमना हर किसी को पंसद होता है। कोई अपने देश में ही वीकेंड में घूमने चला जाता है तो कोई अपना थोड़ा समय विदेश यात्रा में निकल जाता है। हर व्यक्ति बस यही चाहता है कि वह ऐसी जगह पर जाएं जहां शांति के साथ-साथ सुकुन और हर टेंशन से निजात मिल जाएं। अगर आप भी कही जानें की सोच रहे है तो हम आपको बता रहें है दुनिया के सबसे खूबसूरत जगह। जहां पर आप नेचर का पूरा आनंद उठा सकते है।

Cappadocia

Cappadocia
अगर आप तुर्की जा रहे है तो Cappadocia सबसे बेस्ट जगह है। आपको यहां सुकुन तो मिलेगा ही साथ ही अच्छी फोटोग्राफी भी कर सकते है। यहां पर आपको हॉट बलून राइड भी काफी पसंद आएगी। (Travel News: सस्ते में करनी है विदेश यात्रा तो 'बाली' है सबसे बेहतर )

Niagara Falls

Niagara Falls
अगर आपको नेचर को बिल्कुल करीब से देखना है तो इस जगह जरुर जाएं। यहां पर आप क्रूज राइड का मजा ले सकते है। यहां पर एलीवटर्स के जरिए यात्रियों को वैंटज व्हाइंट तक पहुंचाया जाता है। यहां आप अपने दिमाग को पूरा रिलैक्स कर सकते है। (Travel Tips: पुर्तगाल घूमने की सोच रहें है तो इन समुद्री बीच पर एक बार जरूर जाएं )

(Blue Lagoon)

ब्लू लगून(Blue Lagoon)
आइसलैंड का ब्लू लगून जियोथर्मल स्पा के लइए जाना जाता है। यह लावा फील्ड्स में स्थित है। जो कि आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन के लइए काफी अच्छा माना जाता है। यहां पर आपको 3 तरह की स्पा मिलेगी। जहां पर आप अपने पैसों के हिसाब से पहले से ही बुकिंग कर सकते है।

Latest Lifestyle News