- Home
- लाइफस्टाइल
- सैर-सपाटा
- Ganesh Chaturthi 2018: अगर देखना चाहते...
Ganesh Chaturthi 2018: अगर देखना चाहते है गणेश चतुर्थी की असली धूम, तो जाएं भारत की इन जगहों पर
भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप हर चीज भूल जाओंगे और सिर्फ गणेश जी में ही रम जाओंगे। क्योंकि गणेश उत्सव इन जगहों से बेहतरीन किसी भी जगहों पर नहीं मनाई जाती है। जानिए किन जगहों पर मनाया जाता है सबसे बेस्ट गणेशोत्सव।
नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जगह-जगह पर पंडाल लगाएं जाते है। जिनेमं विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। हर शहर में गणेशोत्सव का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगे।
अगर आप चाहते है कि गणेशोत्सव का असली रंग देखें। तो भारत में कई ऐसी जगह है जहां पर जाकर आप हर चीज भूल जाओंगे और सिर्फ गणेश जी में ही रम जाओंगे। क्योंकि गणेश उत्सव इन जगहों से बेहतरीन किसी भी जगहों पर नहीं मनाई जाती है। जानिए किन जगहों पर मनाया जाता है सबसे बेस्ट गणेशोत्सव। (Ganesh Chaturthi 2018: गणेश चतुर्थी के दिन भूलकर इस दिशा में गणपति को न करें स्थापति, हो जाएगे कंगाल )
-
Travel Tips: सफर के दौरान इस तरह से करेंगे पैकिंग तो सामान ढूंढने में नहीं होगा वक्त बर्बाद
-
रोमांटिक डेट, वीकेंड या फिर प्री-वेडिंग शूट के लिए सबसे बेस्ट जगह नीमराना किला, जानें क्या है खास
-
फ्लाइट में आप अपने बैग में नहीं ले जा सकते मोबाइल, पर्स के साथ अन्य इलेक्ट्रिक समान, जानें सफर में क्या न ले जाएं
-
मानसून में कुछ दिन बिताएं कश्मीर की खूबसूरत वादियों में, रहना-खाना सहित हर चीज IRCTC टूरिज्म में शामिल
-
Travel News: लद्दाख़ (लेह) जाने का कर रहे हैं प्लान तो सितंबर का महीना है सबसे बेस्ट, जानिए कारण
मुंबई
अगर आप गणेश चतुर्थी में बिल्कुल गणपति की भक्ति में लीन होना है तो महाराष्ट्र के मुंबई चले जाएं। यहां पर 10 दिन का ये पर्व अनोखा ही होता है। पूरा शहर 7 से 10 दिन त्योहार के माहौल से रंगा होता है। जगह-जगह पर पंडाल लगाएं जाते है। गणेश उत्सव विसर्जन के साथ ही समाप्त होता है। अगर आपको मुंबई में गणेश विसर्जन देखना है तो आप चौपाटी बीच जा सकते है। (Ganesh Chaturthi 2018: दोस्त, फैमिली, रिश्तेदारों को SMS, Quotes, Facebook के जरिए कुछ इस तरह दें बधाइयां )
पुणे
पुणे शहर भी गणेश उत्सव मनाने में किसी से पीछे नहीं है। यहां पर यह त्योहार पेशवाओं के समय से मनाया जा रहा है। कस्बा गणपति, तुलसी बाग गणपति, तोम्बडी जोगेश्वर गणपति और केसरीवाडा गणपति पुणे की मशहूर गणपति की मूर्तियां हैं। इसके अलावा भी कई फेमस मंदिर है। जहां पर आप जा सकते है।
गोवा
वैसे तो गोवा लंबी छुट्टियां बीच के किनारे मनाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है लेकिन यहां पर गणेशोत्सव का भी अपना ही माहौल होता है। गोवा के मापुसा इलाके में गणेशोत्सव का सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिलेगा। इस दिनों पर लोग अपने पुश्तैनी घरो पर वापस आते है।
हैदराबाद
वैसे तो हैदराबाद निजामों का शहर माना जाता है लेकि यहा पर भी गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। यहां पर आपको कई रुपों में गणेशोत्सव देखने को मिलता है। आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़ी गणेश मूर्ति हैदराबाद में ही लगाई जाती है। जो कि खैरताबाद में होती है। अगर आप हैदराबाद में गणेश विसर्जन देखना चाहते है तो सबसे बेस्ट जगह हुसैन सागर झील में होता है।
बेंगलुरु
हर साल बेंगलुरु के एपीएस कॉलेज ग्राउंड में गणेश उत्सव का आयोजन किया जाता है जिसमें करीब 10 लाख लोग जुटते हैं। 11 दिनों तक चलने वाले उत्सव में लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस दौरान यहां कई कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।
More From Travel
-
Travel Tips: सफर के दौरान इस तरह से करेंगे पैकिंग तो सामान ढूंढने में नहीं होगा वक्त बर्बाद
-
रोमांटिक डेट, वीकेंड या फिर प्री-वेडिंग शूट के लिए सबसे बेस्ट जगह नीमराना किला, जानें क्या है खास
-
फ्लाइट में आप अपने बैग में नहीं ले जा सकते मोबाइल, पर्स के साथ अन्य इलेक्ट्रिक समान, जानें सफर में क्या न ले जाएं
-
मानसून में कुछ दिन बिताएं कश्मीर की खूबसूरत वादियों में, रहना-खाना सहित हर चीज IRCTC टूरिज्म में शामिल
-
Travel News: लद्दाख़ (लेह) जाने का कर रहे हैं प्लान तो सितंबर का महीना है सबसे बेस्ट, जानिए कारण