A
Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र आज सुबह सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

आज सुबह सूर्य कर रहा है मघा नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की इस सिंह संक्रांति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 01:15 तक रहेगा। अतः आप दोपहर 01:15 तक कुछ दान करके पुण्य कमा सकते हैं। इसके अलावा सूर्य के इस राशि बदलाव से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे।

sun transit magha nakshatra on 17 august 2018 - India TV Hindi sun transit magha nakshatra on 17 august 2018

धर्म डेस्क: 17 अगस्त की सुबह 06:51 पर सूर्यदेव मघा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और 30 अगस्त को पूरा दिन पार करके देर रात 02:53 तक सूर्यदेव यहीं पर रहेंगे। जिस दिन भी सूर्यदेव एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। अतः आज सूर्य की सिंह संक्रांति है। संक्रांति के दिन पुण्यकाल का बहुत महत्व होता है। इस दौरान दान-पुण्य करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार सूर्य की इस सिंह संक्रांति का विशेष पुण्यकाल दोपहर 01:15 तक रहेगा। अतः आप दोपहर 01:15 तक कुछ दान करके पुण्य कमा सकते हैं। इसके अलावा सूर्य के इस राशि बदलाव से विभिन्न राशियों पर भी अलग-अलग प्रभाव होंगे, तो सूर्य के सिंह राशि में गोचर से विभिन्न राशि वालों पर क्या प्रभाव होंगे, सूर्यदेव उनके किस स्थान पर गोचर करेंगे और उस स्थिति में शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये और अशुभ फलों से बचने के लिये आपको क्या उपाय करने चाहिए। जानिए इन उपायों के बारें में।

मेष राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में पाचंवे स्थान का संबंध आपकी संतान से है, आपके रोमांस से है, आपकी विद्या से है, आपके गुरु से है और आपके विवेक से है। सूर्य के इस गोचर से आपको इन सब चीज़ों का सामान्य रूप से लाभ मिलता रहेगा। आपको अपनी संतान से शुभ समाचार मिल सकते हैं। आप रोमांस और विद्या के क्षेत्र में पास हो सकते हैं। आपको अपने गुरु का साथ मिलता रहेगा और आपका विवेक भी बना रहेगा। 17 सितम्बर तक सूर्य की इस बेहतर स्थिति का फायदा उठाने के लिए चिड़ियों को दाना डालें, आपकी स्थिति बेहतर बनी रहेगी। (Raksha Bandhan 2018: जानिए कब है रक्षाबंधन, इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी )

वृष राशि
सूर्यदेव आपकी जन्मपत्रिका के चौथे स्थान पर गोचर करेंगे और जीवन में चौथे स्थान का संबंध माता, भूमि-भवन और वाहन से है। वृष राशि वालों सूर्य के इस गोचर से आपको अपने कार्यों में माता से पूरा सहयोग मिलेगा। आपको 17 सितम्बर तक भूमि-भवन और वाहन का लाभ मिल सकता है। इनसे जुड़ी कोई बढ़िया डील आपके हाथ लग सकती है। सूर्य के इन शुभ प्रभावों को सुनिश्चित करने के लिये- किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी शुभ स्थिति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News