A
Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र शनिश्चरी अमावस्या, सूर्यग्रहण: इस दिन किन्नरों को राशिनुसार करें ये चीजें दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

शनिश्चरी अमावस्या, सूर्यग्रहण: इस दिन किन्नरों को राशिनुसार करें ये चीजें दान, चमक जाएगी आपकी किस्मत

अमावस्या  2018: आज अमावस्या और शनिवार का दिन, दोनों है। कहते हैं कि ऐसे संयोग में कुक्कुट के दर्शन करने और किन्नरों को वस्त्र दान करने से खोया हुआ साम्राज्य भी पुनः पाया जा सकता है।  जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से...

Surya Grahan- India TV Hindi Surya Grahan

धर्म डेस्क: श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या हरियाली अमावस के नाम से भी जाना जाता है। इस बार अमावस्या शनिवार को पड़ रही है।  आज चितलगी अमावस्या है और चितलगी अमावस्या या हरियाली अमावस्या अगर शनिवार के दिन पड़ जाये, तो शनिश्चरी अमावस्या और कुक्कुट, यानी मुर्गे के दर्शन करने चाहिए और किन्नरों को वस्त्र दान करना चाहिए।  इतना ही नहीं सावन की अमावस्या के साथ सूर्य ग्रहण भी पड़ रहा है। जिसके कारण इस दिन का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

ध्यान देने की बात ये है कि आज चितलगी अमावस्या और शनिवार का दिन, दोनों है। कहते हैं कि ऐसे संयोग में कुक्कुट के दर्शन करने और किन्नरों को वस्त्र दान करने से खोया हुआ साम्राज्य भी पुनः पाया जा सकता है। आज के दिन किस राशि वालों को किन्नरों को किस रंग का कपड़ा दान करना चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से। (Surya Grahan 2018: सूर्य ग्रहण का सबसे ज्यादा अशुभ प्रभाव पड़ेगा इन राशियों पर, बचने के लिए ये करें काम )

मेष राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को नीले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
वृष राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को हरे रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
मिथुन राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को सफेद रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
कर्क राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को ऑरेन्ज कलर का कपड़ा दान करनाचाहिए।
सिंह राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को पिस्ता ग्रीन कलर का कपड़ा दान करना चाहिए। (Shanichari Amavasya 2018:11 अगस्त को शनिश्चरी अमावस्या, दुर्भाग्य को दूर करने के लिए करें ये उपाय )
कन्या राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को आसमानी रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
तुला राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
वृश्चिक राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को हल्दी के जैसा पीले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
धनु राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को काले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
मकर राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को नीले रंग का कपड़ा दान करना चाहिए।
कुंभ राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को क्रीम कलर का कपड़ा दान करना चाहिए।
मीन राशि: आज के दिन आपको किन्नरों को लाल रंग का कपड़ा दान करना चाहिए। (भूलकर भी किन्नर को ये चीजें न करें दान, हो जाएंगे कंगाल)

अमावस्या के समय करें ये काम
हरियाली अमावस्या के दिन पुरखों के निमित दान-पुण्य और तर्पण आदि कार्य किये जाने का विधान है। इससे पितरों को शांति मिलती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा एक और महत्वपूर्ण बात है कि हरियाली अमावस्या का यह पर्व पर्यावरण संरक्षण के रूप में भी मनाया जाता है। (किन्नर सिर्फ 1 रात के लिए शादी कर दूसरे दिन हो जाते हैं विधवा, जानिए शादी से जुड़ी दिलचस्प बातें)

आज के दिन हर व्यक्ति को कोई न कोई पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वैसे भी हमारी संस्कृति में वृक्षों को भगवान के रूप में पूजा जाता है। कहते हैं हर वृक्ष में किसी न किसी देवता का वास होता है। जैसे पीपल के वृक्ष में तीनों महाशक्ति ब्रह्मा, विष्णु और शिवजी का वास माना जाता है। अतः आज हरियाली अमावस्या के दिन हर व्यक्ति को कोई न कोई वृक्ष या पौधा अवश्य लगाना चाहिए। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ- साथ आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

Latest Lifestyle News