Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र Kumbh 2019: पहले शाही स्नान से शुरू हुआ कुंभ 2019, देखिए शानदार तस्वीरें

Kumbh 2019: पहले शाही स्नान से शुरू हुआ कुंभ 2019, देखिए शानदार तस्वीरें

कुंभ मेला 2019: प्रयागराज कुंभ (Kumbh 2019) में 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर पहला शाही स्नान शुरु हो गया है। सबसे परले शाही स्नान के लिए संगम तट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिवार्णी का पूरी हुजूम पहुंचा। देखें शाही स्नान की शानदार तस्वीरें।

Kumbha Mela 2019- India TV Hindi Image Source : PTI Kumbha Mela 2019

कुंभ मेला 2019: प्रयागराज कुंभ (Kumbh 2019) में 15 जनवरी को मकर संक्रांति  पर पहला शाही स्नान शुरु हो गया है। सबसे पहले शाही स्नान के लिए संगम तट पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिवार्णी का पूरी हुजूम पहुंचा। परंपरा के अनुसार सबसे पहले अखाड़े के भालादेव ने स्नान किया। उसके बाद नागा साधुओं ने फिर आचार्य  महामंडलेश्वर और साधु-संतों ने स्नान किया। देखें शाही स्नान की कुछ खूबसूरत तस्वीरें।

वहीं अब शाही स्नान के लिए सबसे बड़ा अखाड़ा श्री पंच दशनाम जूना के साथ अग्नि अखाड़ा और अवाहान अखाड़े के संत संगम तट पर पहुंच रहे हैं।

Kumbha Mela 2019

आज करीब डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं के संगम में डुबकी लगाने का अनुमान है। कुंभ में 6 शाही स्नान हैं जो 55 दिनों तक चलेगा। इस दौरान करीब 15 करोड़ लोग संगम में आस्था की डुबकी लगाते हुए पुण्य कमाएंगे। (Kumbh 2019: ये है कुंभ के 14 अखाड़े, जानें इनका महत्व और इनके बारें में रोचक बातें)

Kumbha Mela 2019

संक्रांति के पवित्र मौके पर नागाओं ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। वह गदा, त्रिशूल लिए अपनी शाही यात्रा निकालते दिखे।

Kumbha Mela 2019

शाही स्नान में इस अंदाज में भभूत लगाएं हुए नजर आें नागा साधू। (जानिए कुंभ मेले का पूरा इतिहास, साथ ही इसका आध्यात्मिक और धार्मिक महत्व)

Kumbha Mela 2019

शाही स्नान के लिए जाते साधु संतों का हुजूम।

Kumbha Mela 2019

कुंभ मेले के पहले दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं का प्रयाग में आगमन हुआ है। सभी मकर संक्रांति के अवसर पर कुंभ स्नान करके पुण्य कमाने की लालसा लिए हुए है।

Kumbha Mela 2019

नागा साधुओं का वस्त्र आसमान होता है इसलिए इन्हें दिगंबर कहते है। आसमान को ओढ़कर आसमान के नीचे कुंभ में डुबकी लगने से पहले जयघोष करते नागा साधुों की टोली।

Kumbha Mela 2019

कुंभ के पहले स्नान के लिए नागा साधु जब अपने शिविर से बाहर आए  तो अद्भुत नजारा दिख रहा था। पालकी, हाथी, घोड़े पर जयजयकार करते हुए नागा साधु कुंभ में आएं लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए।

Kumbha Mela 2019

कुंभ स्नान करके नागा साधु भगवान सूर्य की आराधना करता हुआ।

Kumbha Mela 2019

नागा साधुओं ने लगाई प्रयाग में आस्था की पहली डुबकी।

Kumbha Mela 2019

नागा साधाओं का अदभुत नजारा।

Latest Lifestyle News