Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

बुधवार को बन रहे है एक साथ दुर्लभ योग और नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र है। जानें कौन से उपाय करना होगा शुभ।

<p>Money</p>- India TV Hindi Money

धर्म डेस्क: आज माघ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। साथ ही आज सौभाग्य योग और मघा नक्षत्र है। आपको बता दें कि सौभाग्य योग आज रात 09 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। ये योग सदा मंगल करने वाला है। साथ ही नाम के अनुरूप ये भाग्य को बढ़ाने वाला और वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने वाला भी है। इसके अलावा मघा नक्षत्र आज रात 08 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

आकाशमंडल में स्थित कुल 27 नक्षत्रों में से दसवां मघा नक्षत्र है। इसका अर्थ होता है - बलवान या महान। इसका प्रतीक चिन्ह राज सिंहासन को माना जाता है, जो कि ताकत और प्रभुत्व के साथ जुड़ा हुआ है। साथ ही इसके स्वामी केतु हैं, जबकि इसके अधिपति देवता पितरों को माना जाता है। साथ ही इस नक्षत्र का संबंध बरगद के पेड़ से है और इसके चारों चरण सिंह राशि में स्थित होते हैं।

इसके अलावा अगर मघा नक्षत्र के जातकों की बात करें, तो इसके जातक बहुत ही सहनशील, कुशल वक्ता, समाजसेवी, श्रेष्ठ बुद्धि वाले, धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले और धन-संपत्ति के मामले में बहुत मजबूत होते हैं। साथ ही ये स्पष्टवादी और शत्रुओं को परास्त करने वाले होते हैं। इस नक्षत्र के दौरान तालाब बनवाना, कुएं खुदवाना, चिकित्सा का कार्य, विद्या अध्ययन, लेखन और शिल्प आदि कार्य करना शुभ माना जाता है। इन सबके अलावा अन्य किन कार्यों से आप लाभ पा सकते हैं या किन उपायों को करके अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से। (23 जनवरी राशिफल: आज एक के बाद एक बन रहे है शुभ योग, इन राशियों की चमक जाएंगी किस्मत )

मेष राशि
अगर आप लेखन कार्य में विशेष लाभ पाना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी ब्राह्मण को उनकी जरूरत की कोई चीज दान करें। साथ ही केतु के मंत्र का 21 बार जप करें। मंत्र है - ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:। आज के दिन ऐसा करने से आपको लेखन कार्य में विशेष लाभ मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। (चंद्रग्रहण के साथ ही बुध ने किया राशिपरिवर्तन, इन 5 राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा प्रभाव )

वृष राशि
अगर आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन मंदिर में तिल की बर्फी दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइल में पढ़ें और राशि के उपयों के बारें में

Latest Lifestyle News