A
Hindi News लाइफस्टाइल जीवन मंत्र अशोक की पत्तियों से आज ही करें ये टोटका, मिलेगा अपार धन-संपदा

अशोक की पत्तियों से आज ही करें ये टोटका, मिलेगा अपार धन-संपदा

भारत में धार्मिक या मांगलिक कार्यों के लिये भी अशोक के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। जानिए कैसे आपके बिजनेस में लगातार हो रही धन की हानि दूर होगी और आपके व्यापार की गति बढ़ेगी। जानिए कैसे करें ये टोटका...

ashoka leave

धनलाभ के लिए
घर में पैसों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिये किसी शुभ मुहुर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को निमन्त्रण देकर ले आयें। जड़ को घर लाते समय मौन रहें। घर में लाकर जड़ को पहले गंगाजल से शुद्ध कर लें, फिर उस जड़ को तिजोरी या जहां भी आप पैसे रखते हों, वहां पर रख लें। इस उपाय से आपके घर में धन की स्थिति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी।

खुश-शांति के लिए
घर में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखने के लिये अशोक के वृक्ष को घर में लगाएं और प्रतिदिन उसकी जड़ में पानी डालें।

सफलता प्राप्त करने के लिए
अगर आप किसी काम को करने के लिए बहुत प्रयासरत हैं, लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप पुष्य नक्षत्र में अशोक के पेड़ के 11 बीज लेकर उसे एक चांदी के ताबीज में डालकर धारण कर लें। आपको धीरे-धीरे करके हर काम में सफलता मिलने लगेगी।

वास्तु दोषों से निजात पाने के लिए
अशोक का पेड़ वास्तु दोषों से छुटकारा पाने के लिये और घर की निगेटिविटी को दूर करने में भी सहायक है। जिस घर में अशोक का पेड़ लगा होता है, वहां किसी प्रकार की निगेटिव एनर्जी नहीं टिकती और न ही किसी भी प्रकार का भय रहता है। अशोक का पेड़ लगाने के साथ ही शाम के समय पेड़ के नीचे घी और कपूर का दीपक जलाना चाहिए। अशोक के पेड़ को घर की दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाने से ज्यादा पॉजिटिव रिजल्ट मिलते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और टोटके के बारें में

Latest Lifestyle News