A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा इस गर्मी से चाहते हैं राहत को आम से बनाएं 'श्रीखंड', ये है रेसिपी

इस गर्मी से चाहते हैं राहत को आम से बनाएं 'श्रीखंड', ये है रेसिपी

आमतौर पर घर में लोग आम से मैंगो शेक ही बनाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आम से श्रीखंड बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम की मदद से श्रीखंड बनाना बहुत आसान है। गर्मी में मिलने वाले फलों के राजा आम का स्वाद आप इस तरह से भी ले सकती हैं।

<p>shrikhand </p>- India TV Hindi shrikhand 

नई दिल्ली: आमतौर पर घर में लोग आम से मैंगो शेक ही बनाते हैं। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको आम से श्रीखंड बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम की मदद से श्रीखंड बनाना बहुत आसान है। गर्मी में मिलने वाले फलों के राजा आम का स्वाद आप इस तरह से भी ले सकती हैं।

श्रीखंड के अलावा भी आम से कई तरह की डिशेस बनाई जा सकती हैं। लेकिन आज हम आपको श्रीखंड की रेसिपी बताने जा रहे हैं। आम से बनी डिश बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी खूब पसंद आएगा।

'श्रीखंड' के लिए सामग्री
ताजा चक्का दही: 4 कप
पके आम का पल्प: डेढ़ कप
पिसी चीनी: 3/4 कप
आधे कटे बादाम: 8-10
कटा पिस्ता: 2 छोटे चम्मच
इलायची पावडर: 1/2 छोटा चम्मच

विधि:
दही को मलमल के पतले कपड़े में बांधकर 3-4 घंटों के लिए कहीं टांग दें।
इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा।
अब इस दही के साथ आम का पल्प, पिसी चीनी और इलायची पावडर मिलाएं और मिक्सी में डालकर खूब अच्छी तरह से पीसें।
तैयार मिश्रण को किसी बर्तन में रखकर फ्रिज में ठंडा कर लें।
ठंडे श्रीखंड को बाउल में निकालें।
कटे बादाम और पिस्ते से सजाकर सर्व करें।

Latest Lifestyle News