A
Hindi News लाइफस्टाइल ज़ायक़ा Recipe: कम समय में यूं बनाएं टेस्टी मिक्स वेज सब्जी

Recipe: कम समय में यूं बनाएं टेस्टी मिक्स वेज सब्जी

क्स वेज कई सब्जियों से मिलकर बनी हहोती है। जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन अधिक मात्रा में पाएं जाते है। ये हेल्दी रेसिपी में एक माना जाता है। इसे बनाना बहुत ही सिंपल होता है। जानिए बनाने की विधि के बारें में..

mix veg- India TV Hindi mix veg

रेसिपी डेस्क: मिक्स वेज कई सब्जियों से मिलकर बनी हहोती है। जिसमें विटामिन्स, मिनरल्स, प्रोटीन अधिक मात्रा में पाएं जाते है। ये हेल्दी रेसिपी में एक माना जाता है। इसे बनाना बहुत ही सिंपल होता है। इसके साथ ही कम समय में आसानी से बन जाती है। जानिए इसे बनाने की विधि के बारें में। (तोरी की सब्जी बनाने की विधि जानने के लिए क्लिक करें)

सामग्री

  • 3-4 कटी हुए गाजर
  • 2 मीडियम साइज में कटे हुए आलू
  • 100 ग्राम हरा मटर
  • 2 प्याज कटा हुआ
  • 3 कटा हुआ टमाटर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट
  • नमक स्वादानुसार
  • आधा चम्मच गरम मसाला
  • आवश्कतानुसार ऑयल

ऐसे बनाएं टेस्टी मिक्स वेज सब्जी

सबसे पहले एक कढ़ाई लें। उसमें तेल डालकर मीडियम आंच में गर्म करें। जब ये गर्म हो जाएं तो इसमें प्याज डालकर फ्राई करें। फिर इसमें लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर हल्का ब्राउन कर लें। इसके बाद इसमें गाजर, आलू, मटर डालकर अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें सभी मसाले डाललकर फ्राई करें। फिर इसमें टमाटर डालकर पकने दें। आप इसमें एक ढक्कन ढक दें। जिससे कि ये जल्दी पक जाएं। बीच-बीच में चलाते रहें। जिससे कि यह जले न। अगर आपको लग रहा है कि यह नीचे से लग रही है, तो इसमें थोड़ा सा पानी ड़ाल सकते है। कम से कम 7-8 मिनट पकने के बाद गैस बंद कर दें। आपके जायकेदार सब्जी बनकर तैयार है।

ये भी पढ़ें:

Latest Lifestyle News