A
Hindi News लाइफस्टाइल राशिफल 27 सितंबर राशिफल: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी अपार संपदा

27 सितंबर राशिफल: सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों को मिलेगी अपार संपदा

गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जी हां जहां मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यायीजयद योग और सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

horoscope 27 september 2018- India TV Hindi horoscope 27 september 2018

धर्म डेस्क: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और गुरुवार का दिन है, लेकिन द्वितीया तिथि आज सुबह 09 बजकर 03 मिनट तक ही रहेगी। इसके साथ ही सूर्य दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर सूर्यदेव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्यदेव के इस स्थिति बदलाव से विभिन्न नामाक्षर वाले लोगों और विभिन्न नक्षत्र वाले लोगों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। तो किस नक्षत्र या नामाक्षर वाले लोगों पर क्या असर होगा।

गुरुवार होने के साथ-साथ 2 शुभ योग बन रहे है। जी हां जहां मुकदमा दायर करने या अपनी बात रखने के योग यायीजयद योग रात 02:26 से सूर्योदय तक रहेगा। वहीं सारे काम बनाने वाला योग सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:52 से रात 02:23 तक रहेगा। जिससे हर राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव। (साप्ताहिक राशिफल(24 से 30 सितंबर तक): इन राशिवालों के रुके काम बनेंगे, जानिए राशिनुसार अपना भविष्य )

मेष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी व्यक्ति से कुछ नया करने की प्रेरणा मिल सकती है। आप जो भी नया काम शुरु करेंगे, उसमें सफलता जरुर मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर बना रहेगा। इस राशि के वैज्ञानिकों के लिए आज का दिन बेहतर है, कोई बड़ा प्रोजेक्ट आज पूरा हो सकता है। बदलते मौसम का लुफ्त उठायेंगे। किसी पुराने दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है। दोस्त के साथ कहीं घूमने जाने का अवसर मिल सकता है। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ब्राहमण को वस्त्र दान करें, आपका दिन बेहतर गुजरेगा।

वृष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे, आपके मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने के आसार हैं। खर्च करते समय खुद पर नियंत्रण रखें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। छात्रों का मन आज पढ़ाई में लगेगा। आज पारिवारिक सामंजस्य बेहतर रहेगा, परिवार से जुड़ी नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपका मन प्रसन्न रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News