A
Hindi News लाइफस्टाइल राशिफल राशिफल 24 फरवरी 2018: सवार्थ सिद्ध के साथ बन रहा है विशेष योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

राशिफल 24 फरवरी 2018: सवार्थ सिद्ध के साथ बन रहा है विशेष योग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

Rashifal 24 february 2018: इन 2 शुभ योगों के कारण बिजनेस, जॉब में लाभ के साथ-साथ धनलाभ होगा। अगर कोई कानून संबंधी काम में सफलता पाना चाहते है तो आज का दिन सबसे उचित है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Rashifal 24 february 2018

तुला राशि
आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के ऑर्किटेक के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है।

स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहें है तो आज ले लीजिए। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। आज आपकी उलझने कम हो सकती है। जरुरतमंद को भोजन कराने से मन को शांति मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे।

आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में बढोत्तरी के नये अवसर प्राप्त होंगे। पानी का सेवन करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बना सकते है। तिल के लड्डु दान कर सकते है।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News