Hindi News लाइफस्टाइल राशिफल राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

राशिफल 16 मार्च 2018: रहें सावधान इन राशियों पर है शनि की नजर, हो सकता है बिजनेस और जॉब में हानि

चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

16 march friday 2018 rashifal in hindi- India TV Hindi Image Source : PTI 16 march friday 2018 rashifal in hindi

धर्म डेस्क: शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र है और यह नक्षत्र सुबह से लेकर शाम को 06:45 तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा पर शनि की टेढ़ी नजर रहेगी। जिसके कारण कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

 

शनि की टेढ़ी नजर कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों पर होगी। जिसके कारण इन्हें कई संकटो का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए बिजनेस, नौकरी, पैसो के लेन-देन में थोड़ा सा सावधानियां बरतें। नहीं तो किसी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं अन्य राशियों के लिए कल का दिन मिला-जुला जाएगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

मेष राशि
आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा। दोस्तों के साथ पार्टी का प्लान बन सकता है, आप काफी एन्जॉय करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। अगर आप नया वाहन खरीदने का विचार बना रहे हैं तो आज का दिन शुभ है, किसी दोस्त की सलाह जरूर लें। पारिवारिक समस्या के कारण आपका मन अशांत रहेगा, धैर्य से काम लें। महाकाली की उपासना करें, मन शांत रहेगा।

वृष राशि
आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा। किसी सरकारी काम के लिए जा रहे हैं तो जरूरी डॉक्यूमेंट्स साथ ले जाना ना भूलें। लवमेट के साथ किसी हिल स्टेशन पर घूमने जाने का प्लान बना सकते  हैं। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा, कोई बड़ा प्रोजाक्ट हाथ लग सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। आज दिल खोलकर एक-दूसरे से बातें शेयर करें। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक समारोह में जाएंगे, मानसिक शांति मिलेगी। बड़ों का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, आपका दिन मंगलमय होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News