A
Hindi News लाइफस्टाइल राशिफल राशिफल 28 नवंबर 2018: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, लेकिन ये लोग रहें सतर्क

राशिफल 28 नवंबर 2018: बुधवार का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा, लेकिन ये लोग रहें सतर्क

मार्गशीर्ष का आरंभ बीते 24 नवम्बर को हुआ था, जो कि अगले महीने की 22 तारीख तक रहेगा। हिन्दी महीनों के अनुसार ये साल का नौंवा महीना है, जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस महीने को स्वयं भगवान श्री कृष्ण का स्वरूप माना जाता है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा राशिनुसार आपका दिन।

Horoscope 28 November 2018

तुला राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी से बातचीत में थोड़ी कहा-सुनी हो सकती है। निराशा करने वाली स्थितियां बन सकती है। सेहत संबंधी मामलों में परेशानी आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों के मामलों में अचानक कोई रूकावट आने की संभावना है। अपने ईष्टदेव को प्रणाम करें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

वृश्चिक राशि
आज कम मेहनत से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन शानदार है। अचानक नए स्रोतों से धन लाभ हो सकता है। 'ॐ नम: शिवाय' मंत्र का 11 बार जप करें, आपके सभी दुखों का निवारण होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News