A
Hindi News लाइफस्टाइल राशिफल 15 जनवरी 2019 राशिफल: जानें मकर संक्रांति में किसके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद, पढ़ें पूरा राशिफल

15 जनवरी 2019 राशिफल: जानें मकर संक्रांति में किसके किस्मत के सितारे होंगे बुलंद, पढ़ें पूरा राशिफल

आज पौष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज रवि योग, साध्य योग और सर्वार्थ सिद्ध योग है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 15 january 2019

तुला राशि
आज आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है। ऑफिस में स्थिति ठीक रहेगी। आपका कॉन्फिडेंस बढ़ा हुआ रहेगा। सीनियर्स आपके किसी काम से खुश हो सकते हैं। आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़ा फायदा पाने के लिये आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाएं, आपको वाद-विवाद की स्थिति से छुटकारा मिलेगा।

वृश्चिक राशि
आज आपके जीवन में नया बदलाव हो सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल जायेगा। आपको सीनियर्स का भी सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी कामों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। मंदिर में घी का दीपक जलाएं, आपके साथ सब अच्छा होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News