A
Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थ रोजाना 15 मिनट योग आपकी जिंदगी को बदल सकता है, जानिए कैसे

रोजाना 15 मिनट योग आपकी जिंदगी को बदल सकता है, जानिए कैसे

इस खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हमें अपनी हेल्थ की खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में कई लोग जिम जाते हैं तो कई लोग एक्सरसाइज, योगा करते हैं।

<p>yoga</p>- India TV Hindi yoga

हेल्थ डेस्क: इस खराब लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से हमें अपनी हेल्थ की खास ख्याल रखने की जरूरत है। ऐसे में कई लोग जिम जाते हैं तो कई लोग एक्सरसाइज, योगा करते हैं। योग सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसके अभ्यास से आप दिनभर ऊर्जा से भरे रहते हैं और कई तरह की बीमारियों से बचे रहते हैं। शरीर, मन और आत्मा हर स्तर पर स्वस्थ बने रहने के लिए योग और आसनों का अपना अलग महत्व है। योग हर मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार हर व्यक्ति को अपने जीवन में योग अपनाना चाहिए। वस्तुत: योग का दायरा काफी बड़ा है और आसन भी सैकड़ों तरह के हैं। हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति के अनुकूल उसके स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने वाले कोई न कोई आसन जरूर हैं। अगर आप रोज केवल 15 मिनट योग करते हैं, तो आपके शरीर को ये 10 लाभ होते हैं।

फिट भी रहेंगे और खुश भी
कोई व्यक्ति फिट तभी है, जब वह न केवल शारीरिक, बल्कि मानसिक व भावनात्मक रूप से भी फिट हो। सेहतमंद होने का अर्थ केवल बीमारी से दूर होना ही नहीं है, बल्कि जीवन को पूरी शिद्दत से जीना है। यदि आप उत्साही हैं, प्यारे हैं और प्रसन्नचित्त हैं, तो ही आप स्वस्थ है। इन मामलों में योग आपकी काफी मदद करता है। योगासन और प्राणायाम कुल मिलाकर आपको कंप्लीट फिटनेस मुहैया कराता है।

सांस पर बढ़ेगा नियंत्रण
योग में श्वास(सांस) लेने की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण होती है। योग श्वास पर नियंत्रण रखने की कला सिखाता है। यह मस्तिष्क के दोनों हिस्सों में संतुलन बनाने का काम करता है।

कभी नहीं बढ़ेगा वजन
हर कोई वजन कम करने में मदद करता है। योग यहां भी आपकी पूरी मदद करता है। सूर्य नमस्कार और कपाल भारती प्राणायम आपको शरीर पर जमा अतिरिक्त चर्बी से राहत दिलाने में मदद करता है। और तो और, नियमित रूप से योग करने से आप शरीर के लिए उपयोगी भोजन के प्रति संवेदनशील होते हैं। इससे आपको अपने वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।

इम्यून सिस्टम होगा बेहतर
तन, मन और आत्मा यही तो हमारा पूरा अस्तित्व। इन तीनों में से यदि कोई भी अपने सही संतुलन में न हो, इसका असर बाकी दोनों पर भी पड़ता है। शरीर बीमार हो, तो मन शांत नहीं रह सकता और मन अगर सही स्थान पर न हो तो शरीर बीमार रहता है। योगासन अवयवों और मांसपेश‍ियों को मजबूत बनाते हैं। इसके साथ ही प्राणायाम और ध्यान तकनीक तनाव को दूर कर आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाते हैं।

मानसिक तनाव नहीं होगा
सरोजाना थोड़ी देर तक योग करने से आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में मदद करता है। योग न केवल आपको मानसिक बल्कि शारीरिक तनाव से भी राहत दिलाता है। योगासन, प्राणायाम और ध्यान तनाव को दूर करने में प्रभावी होता है।

हमेशा रहेंगे ऊर्जा से भरे
दिन समाप्त होने तक आप थकान से पूरी तरह चूर हो चुके होते हैं। दिन में कई बार ऐसा मौका आता है, जब आपको ऐ की वक्त में कई काम करने पड़ते हैं, इससे थकान होना लाजमी है। दिन में कुछ देर योग आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाये रखने में मदद करता है। सिर्फ दस से बीस मिनट तक योग करने से आपको काफी फायदा होता है। इससे आप एक कड़े दिन के लिए खुद को बेहतर ढंग से तैयार कर पाएंगे।

बेहतर होगा ब्लड सर्कुलेशन
योगासनों और श्वास-तकनीकों के जरिए आप शरीर में रक्त के संचार (ब्लड सर्क्युलेशन)को बेहतर बना सकते हैं। ब्लड सर्क्युलेशन बढ़िया हो तो आपके शरीर के अंगों तक ऑक्सीज़न पहुंचने में दिक्कत नहीं होती और आपकी त्वचा भी दमकती रहती है।

शरीर होगा लचीला
जोड़ों, हड्डियों या मांसपेशियों की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए योग बहुत मददगार साबित हो सकता है। योग हमारे मांसपेशीय ढांचें को मजबूती प्रदान करता है। इससे हमारे शरीर में अधिक लचीलापन आता है। हम बेहतर काम कर सकते हैं। हमारी पकड़ मजबूत होती है। हम चीजों को बेहतर तरीके से खींच या धकेल सकते हैं। यानी मांसपेशियों से जुड़े काम करना हमारे लिए अपेक्षाकृत आसान हो जाता है। इससे चोट लगने के खतरे भी कम हो जाते हैं। योग हमारे शरीर के लिए बहुत अच्छा व्यायाम है। इससे पूरे शरीर की मांसपेशियों की कसरत हो जाती है। इससे हमारा शरीर अधिक मजबूती से काम करता है।(सरसों के तेल शुद्द है कि नहीं, यूं करें सिर्फ 1 सेकंड में पहचान)

एकाग्रता बढ़ाता है योग
यदि आपका मस्तिष्क शांत है, तो आप चीजों पर बेहतर ढंग से एकाग्र कर पाएंगे। इससे आपकी याद्दाश्त भी बढ़ेगी। योग और ध्यान से आपका प्रतिक्रियात्मक समय कम होता है। आप चीजों पर बेहतर और लंबे समय तक ध्यान केंद्रित कर पाते हैं। इससे आपकी कार्यक्षमता में भी इजाफा होता है। और आप अपनी रोजमर्रा की कार्य-योजना को बेहतर तरीके से क्रियान्वित कर पाते हैं।(विश्व आर्थराइटिस दिवस: इन लोगों को गठिया का सबसे ज्यादा खतरा, जानें क्या है गठिया और इसका इलाज)

कभी नहीं होगी दिल की बीमारी
कार्ड‍ियोवस्कुलर बीमारियां आजकल आम हो गयी हैं। 30 की उम्र में ही ये बीमारियां लोगों को घेरने लगीं हैं। हमारी जीवनशैली श‍िथ‍िल हो गई है। इससे दिल की बीमारियां और स्ट्रोक होने का खतरा काफी बढ़ गया है। योग ऐसा व्यायाम है, जो कार्डियो सेहत को सुधारने में चमत्कारिक असर दिखाता है।  श्वास प्रक्रिया को नियंत्रित कर योग हमारी धड़कनों को नियंत्रित करने में मदद करता है। अध‍िक मेहनत करने की पर‍िस्थ‍िति में भी दिल पर कम जोर पड़ता है। योग से हमारे रक्त मे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है, इससे दिल भी स्वस्थ रहता है।(महिला की ओवरी से 33.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर की सफल सर्जरी, क्‍या बनेगा वर्ल्‍ड रिकॉर्ड?)

Latest Lifestyle News