A
Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थ हो रहे सफेद बालों को चुटिकयों में करें दूर, नहीं विश्वास तो आजमा कर देखें

हो रहे सफेद बालों को चुटिकयों में करें दूर, नहीं विश्वास तो आजमा कर देखें

आज के समय में सफेद बालों की समस्या आम है। आज की लाइफस्टाइल में गलत खान-पान की वजह से उम्र से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये सफेद बालों को कैसे रोका जाए ?

hair problem- India TV Hindi hair problem

नई दिल्ली: आज के समय में सफेद बालों की समस्या आम है। आज की लाइफस्टाइल में गलत खान-पान की वजह से उम्र से पहले बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये सफेद बालों को कैसे रोका जाए ?

सफेद बालों से परेशान हैं या धीरे धीरे काले बाल अब सफेद होने लग गए हैं तो उन्हें अभी भी रोक सकते हैं। बालों को काला रखने के लिए कुछ विटामिन बहुत जरूरी होते हैं। इसलिए अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल जरूर करें।

बादाम 
बादाम में कॉपर और विटामन ई होता है जो बालों के लिए फायदेमंद है। इसीलिए बाजार में मिलने वाले तेल में भी बादाम होता है। इसे ज्यादा से ज्यादा खाएं।

चॉकलेट, मशरूम
मेलेनिन बालों को रंग देता है और उसके लिए शरीर में कॉपर का होना जरूरी है। चॉकलेट और मशरूम में कॉपर की अच्छी मात्रा होती है इसलिए इसे भी खाएं।

पत्तेदार सब्जियां
पत्तागोभी, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन बी होता है जो सिर के लिए जरूरी होता है, खासकर बी-12। इसका ज्यादा से ज्यादा सेवन आपके बाल सफेद होने से रोकेगा।

Latest Lifestyle News