A
Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थ Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ऐसे रखती हैं खुद को फिट, ये है उनके फिटनेस का राज़

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ऐसे रखती हैं खुद को फिट, ये है उनके फिटनेस का राज़

Happy Birthday Deeepika Padukone: बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की खूबसूरत और फिटनेस का राज कौन नहीं जानना चाहता है। उनकी फिटनेस का राज़ है उनकी अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन। दीपिका खुद को फिट रखने के लिए अपने आहार और एक्सरसाइज का काफी ध्यान रखती है।

deepika padukone happy birthday deepika- India TV Hindi deepika padukone

Happy Birthday Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण का 5 जनवरी को 33 वां जन्मदिन है। शादी के बाद उनका यह पहला जन्मदिन होगा। जिसके लिए वह कुछ खास करने के साथ-साथ अपने फैंस को कोई सरप्राइज देने वाली है। वहीं फैंस उनकी फिटनेस देखकर हमेशा यह जानना चाहते है कि आखिर वह खुद को इतना फिट कैसे रखती हैं। दीपिका काफी फिट एक्ट्रेस मानी जाती है। उनका मेटाबॉलिज्म बहुत ही अच्छा है। वह सुबह से लेकर शाम तक अपनी डाइट को लेकर काफी रुल्स फॉलो करती है।

बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली दीपिका पादुकोण की खूबसूरत और फिटनेस का राज कौन नहीं जानना चाहता है। उनकी फिटनेस का राज़ है उनकी अच्छी डाइट और अनुशासित जीवन। दीपिका खुद को फिट रखने के लिए अपने आहार और एक्सरसाइज का काफी ध्यान रखती है।

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को नियंत्रित करने का मतलब भोजन त्यागना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही आहार का सेवन करना और रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।

दीपिका ने बताया, "वजन नियंत्रित करने का मतलब भोजन छोड़ना नहीं, बल्कि सही आहार का सेवन करना है। इसमें पोषक तत्वों से भरपूर नाश्ता और फिट रहने के लिए रोजाना व्यायाम करना शामिल है।" (जानें साल 2019 में दिल्ली सहित दूसरे शहरों पर कब-कब है ड्राई डे, पहले ही देख लें पूरी लिस्ट )

केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं। अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा, "ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो।" (फिल्मफेयर के कवर पेज के कारण ट्रोल हुईं दीपिका पादुकोण, यूजर्स ने दी ये सलाह)

दीपिका पादुकोण के दिन की शुरुआत

  • दीपिका सुबह 5:30 बजे उठकर सुबह उठते ही दीपिका एक कम गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीती हैं या एक गिलास नींबू का जूस पीती हैं।
  • दीपिका सुबह 6 बजे योग और फ्री हैंड एक्सरसाइज करती हैं। उन्‍हें जिम की अपेक्षा योग ज्यादा पसंद है, जिसे वह हर दिन करती हैं।
  • सुबह अलग अलग आसन करती हैं जो उनको युवा, ताज़ा और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
  • दीपिका योग में सूर्य नमस्कार (10 चक्र), मार्जरी आसन (बिल्ली मुद्रा), सर्वांगासन (कंधे खड़े होना), वीरभद्र आसन (योद्धा मुद्रा), गहरी सांस लेना, प्राणायाम आदि करती है। इसके साथ दीपिका जिम भी जाती है। लेकिन वह दीपिका रोजाना जिम नहीं जाती है।
  • दीपिका के अनुसार अगर आप खुद को फिट रखना चाहदीत है तो डांस करना भी जरुरी है। इससे आप खुद को फिट महसूस करेंगे।
  • दीपिका बैटमिंटन खिलाड़ी भी हैं। इस खेल से उन्‍हें काफी लगाव भी है। समय मिलने पर पर बैडमिंटन खेलना नही भूलती हैं।

Deepika padukone

दीपिका पादुकोण की डाइट

  • दीपिका सुबह नाश्‍ते में दो अंडे, कम वसा वाला दूध या उपमा, इडली, डोसा का सेवन करती हैं।
  • दोपहर का भोजन में 2 चपाती, ग्रिल्ड मछली और ताज़ा सब्ज़ियां।
  • शाम के समय नट्स (बादाम, काजू आदि) और फिल्टर कॉफी
  • डिनर में वह चपाती, सब्ज़ियां और हरा, ताज़ा सलाद।
  • इसके अलावा वह हर दो घंटे बाद ताज़े फल या जूस, नारियल पानी लेना पसंद करती हैं। दीपिका रात में नॉनवेज खाने से बचती हैं। उन्हें डार्क चॉकलेट खाना काफी पसंद है।

Latest Lifestyle News