A
Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थ किसी भी उम्र में बढ़ सकती है हाईट लेकिन उसके लिए 10 मिनट तक करें ये एक्सरसाइज

किसी भी उम्र में बढ़ सकती है हाईट लेकिन उसके लिए 10 मिनट तक करें ये एक्सरसाइज

व्यक्ति की शारीरिक लम्बाई से उसकी पर्सनलिटी पर चार चांद लग जाते है, यह बात आमतौर पर सभी जानते है। हर व्यक्ति के व्यक्तित्व को अच्छा कद-काठी निखारता हैं। अक्सर व्यक्ति की लम्बाई उसके जीन पर निर्भर करती हैं। ह्रयूमन ग्रोथ हार्मोन किसी भी व्यक्ति की लम्बाई के लिए जरूरी हैं

<p>height </p>- India TV Hindi height 

हेल्थ डेस्क: व्यक्ति की शारीरिक लम्बाई से उसकी पर्सनलिटी पर चार चांद लग जाते है, यह बात आमतौर पर सभी जानते है। हर व्यक्ति के व्यक्तित्व को अच्छा कद-काठी निखारता हैं। अक्सर व्यक्ति की लम्बाई उसके जीन पर निर्भर करती हैं। ह्रयूमन ग्रोथ हार्मोन किसी भी व्यक्ति की लम्बाई के लिए जरूरी हैं, जो उसकी लम्बाई को प्रभावित करते हैं। इंसान की लम्बाई का विकास डाक्टर के मुताबिक 18 साल की आयु के बाद बिल्कुल कम हो जाता है, यानी रूक जाता हैं।

आइये जानते है लम्बाई बढ़ाने के तरीके 

एक्सरसाइज और खेलकूद
शारीरिक विकास के लिए हर इंसान को एक्सरसाइज और खेलकूद बहुत जरूरी हैं। दरअसल इस तरह की एक्टिवीटी से एचजीएच रिलीज होती हैं। यह व्यक्ति के विकास में सहायक होती हैं। खेलों में वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेनिस और बास्केटबॉल जैसे खेलों को शामिल करके लम्बाई को बढ़ाया जा सकता हैं।

योगा करें
यदि आप नियमित रूप से योगा करते हैं तो आपकी हाईट का विकास होना चालू हो जाता हैं। दरअसल योगा में कुछ योग लम्बाई के विकास में सहायक होते हैं। रीढ़ की मसल्स रिलैक्स करने के लिए प्राणायाम करना चालू कर दें। अगर आप हल्के वर्कआउट के बाद सूर्य नमस्कार करेंगें तो ये आपकी लम्बाई के लिए लाभकारी साबित होता हैं।

रोजाना स्ट्रेचिंग चालू करें
अगर आप योगा के अलावा नियमित तौर पर स्ट्रेचिंग करते हैं तो ये आपकी हाइट में काफी फायदेंमंद होती हैं। स्ट्रेचिंग के साथ-साथ लटकना भी जरूरी होता हैं। अगर आप किसी भी ऊंचें स्थान से लगभग 10 सेकेंड तक लटकेंगें तो आपकी बॉडी रिलेक्स होगी और हाइट बढऩे लगेगी।

Latest Lifestyle News