A
Hindi News लाइफस्टाइल हेल्थ भीगे बादाम से ज्यादा फायदेमंद है भीगे चने, रोजाना पुरुष ऐसे करें सेवन

भीगे बादाम से ज्यादा फायदेमंद है भीगे चने, रोजाना पुरुष ऐसे करें सेवन

आपको बादाम से ज्यादा होते है। अगर आप रोजाना 50 ग्राम रोजाना भीगे हुए चने खाएं तो आप कई गंभीर बीमारी से निजात पा सकती है। जानिए कैसे करें इसका सेवन...

amazing health benefit of soaked black chickpeas or kale...- India TV Hindi amazing health benefit of soaked black chickpeas or kale chane know how are eating

हेल्थ डेस्क: बादाम को एक ड्राईफूट्स माना जाता है। इसका काम सिर्फ खाने को लजीज बनाना ही नहीं बल्कि आपके सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद है। जहां बादाम आपकी आंखो, बाल और न जाने कितनी बीमारियों से आपको बचाता है। वहीं भीगे हुए चने भी किसी से कम नहीं है। इसमें इतने ज्यादा तत्व पाएं जाते है। जो कि आपको बादाम से ज्यादा होते है। अगर आप रोजाना 50 ग्राम रोजाना भीगे हुए चने खाएं तो आप कई गंभीर बीमारी से निजात पा सकती है।
भीगे बादाम से ज्यादा फायदेमंद है भीगे चने, पुरुष रोजाना ऐसे करें सेवन

भीगे चने में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं। जो आपको स्वास्थ्य रखने में लाभदायक होते है। इससे कई समस्याओं से निजात मिल जाता है। इसके सेवन करने से शरीर में स्फूर्ति के साथ दिमाग तेज होता है।

वजन करें कम
अगर आप अपना वजन भी कम करना चाहते है तो चने खाकर आसानी से कम कर सकते है। बस इन्हें रोजाना अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करें। यह आपके पाचनतंत्र को ठीक रखता है।

सांस संबंधी समस्या से दिलाएं निजात
अगर आपको सांस संबंधी कोई भी समस्या है तो रात के समय भूने चने लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

पुरुष ऐसे खाएं चना
सुबह खाली पेट काले चने खाना पुरुषों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। चीनी के बर्तन में रात को चने भिगोकर रख दे। सुबह उठकर चनों को अच्‍छे से चबा-चबाकर खाएं। इस तरह खाने से पुरुषों की कमजोरी से जुड़ी समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और फायदों के बारें में

Latest Lifestyle News