A
Hindi News लाइफस्टाइल फैशन और सौंदर्य दुनिया की सबसे 'जवान' दादी की खूबसूरती का हुआ खुलासा, सिर्फ इन 2 चीजों से खुद को रखती हैं जवां

दुनिया की सबसे 'जवान' दादी की खूबसूरती का हुआ खुलासा, सिर्फ इन 2 चीजों से खुद को रखती हैं जवां

जीना स्टुअर्ट नाम की इस महिला की उम्र 47 साल साल है। वह इतनी ज्यादा फेमस है कि इंस्ट्राग्राम में 74 हजार फालोअर्स है। जानिए उनकी खूबसूरती का राज़...

Gina Stewart - India TV Hindi Gina Stewart

नई दिल्ली: सोशल मीडिया एक ऐसी चीज है जिससे कोई भी रातों-रात स्टार बन जाता है। ऐसे ही इन दिनों एक लड़की की काफी तस्वीर वायरल हो रही है। जिसे दुनिया की सबसे 'जवान' दादी कहा जा रहा है। जी हां रह गए न हैरान। तस्वीर देखकर आपको लग रहा होगा कि इनकी उम्र 20-25 साल है, लेकिन ऐसा नहीं है। जीना स्टुअर्ट नाम की इस महिला की उम्र 47 साल साल है। वह इतनी ज्यादा फेमस है कि इंस्ट्राग्राम में 74 हजार फालोअर्स है। जीन के 4 बच्चे है। जिनमे 2 लड़के और 2 लड़किया है। जिनकी उम्र 27, 25 और 23 और 4 साल है। इतना ही नहीं जीना के 2 बच्चों की शादी भी होगी है और वह 10 साल की बच्ची की दादी भी बन चुकी हैं। जानिए उनकी खूबसूरती का राज़।

डेलीमेल में छपी खबर के अनुसार जीना से किसी भी तरह की सर्जरी नहीं कराई है। उनकी खूबसूरती पूरी तरह से नेचुरल है। इतना ही नहीं जीना इस साल मिस ऑस्ट्रलिया कॉन्टेस्ट में हिस्सा लेने जा रही हैं। जहां पर वह 18 साल की लड़कियों को चुनौती देती नजर आएंगी।  

जीना की खूबसूरती का राज
जीना की खूबसूरती का राज उन्होंने बताया कि वह कोई भी केमिकल युक्त प्रोड्क्ट का यूज नहीं करते है। अपने बालों में वह नारियल का तेल लगाती है। इसके साथ ही अपनी उम्र को कंट्रोल करने के लिए गुलाब का तेल यूज करती है। जो कि एंटी एजिंग होता है। इसका रोजाना यूज करने से आपकी स्किन ठीक रखती है।  

जीना का इस बाद की पूरी उम्मीद है कि वह इस कॉम्पिटिशन में जीत जाएगी। जिसमें से जीते हुए पैसों (10 हजार डॉलर) को वह अपने बीमारी दोस्त को दे देगी। उनकी दोस्त 30 साल की है। जो कि स्ट्रोक की शिकार है। जिसकी रिकवरी के लिए वह मदद करेंगी।

Latest Lifestyle News